Home अपराध पीलीभीत : रिटायर्ड शिक्षक की पत्नी की संदिग्ध हालात में मौत, जेवर...

पीलीभीत : रिटायर्ड शिक्षक की पत्नी की संदिग्ध हालात में मौत, जेवर गायब मिलने से मचा हड़कंप

0
71

बीसलपुर/पीलीभीत : पीलीभीत के कोतवाली क्षेत्र के गांव खांडेपुर में शनिवार को सेवानिवृत्त शिक्षक की 82 वर्षीय पत्नी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पति के बीमार होने पर पुत्र उन्हें लेकर एक दिन पहले ही बरेली ले गया था। वापस आने पर महिला का शव बरामदे में मिला। परिवार ने जेवर गायब होने की बात कहते हुए हत्या की आशंका जताई। पुलिस शव पोस्टमार्टम को भेज जांच कर रही है।

बता दें कि बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव खांडेपुर निवासी रामकुमार अमृता इंटर कॉलेज से सेवानिवृत्त शिक्षक हैं। वह अपनी पत्नी कुसमा देवी और बेटे दिनेश कुमार के साथ गांव में रहते हैं। दिनेश की पत्नी फर्रुखाबाद में शिक्षामित्र हैं और इन दिनों मायके में रह रही हैं।

रामकुमार के बड़े बेटे हरीश कुमार परिवार के साथ बरेली में रहते हैं, जबकि छोटे बेटे राकेश कुमार वायुसेना से सेवानिवृत्त होने के बाद आगरा में रहकर बैंक में नौकरी करते हैं। शुक्रवार को दिनेश अपने पिता रामकुमार को इलाज के लिए भोजीपुरा स्थित अस्पताल ले गए थे। उस समय उनकी मां कुसमा देवी घर पर अकेली थीं। इलाज के बाद दिनेश पिता को लेकर घर लौटे तो मेनगेट खुला मिला। भीतर जाकर देखा तो बरामदे में कुसमा देवी का शव बरामदे में मिला।

यह भी पढ़ें -  सीसीटीवी में दिख रहा है छात्र का गाजियाबाद सोसायटी की इमारत से गिरना; हत्या का आरोप

आरोप है कि मां के कानों के कुंडल, पायल और सोने की अंगूठी गायब थी। इसी आधार पर उन्होंने जेवर लूटने के बाद हत्या किए जाने की आशंका जताई। कोतवाल संजीव कुमार शुक्ला ने बताया कि मृतका के बेटे दिनेश कुमार ने शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए तहरीर दी है। लूट और हत्या किए जाने के आरोपों की अभी पुष्टि नहीं हुई है। जांच कराई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here