Home आज का राशिफल कैसा रहेगा आपके लिए 25 दिसम्बर, 2025 का दिन

कैसा रहेगा आपके लिए 25 दिसम्बर, 2025 का दिन

0
28

आज 25 दिसम्बर, 2025 पौष शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि और गुरुवार का दिन है। पंचमी तिथि आज दोपहर 01 बजकर 43 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर बाद 03 बजकर 14 मिनट तक वज्र योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 08 बजकर 19 मिनट तक धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा उसके बाद शतभिषा नक्षत्र लग जायेगा। आज अटल बिहारी वाजपेयी और दीनमोहन मालवीय की जयंती है। इसके साथ ही क्रिसमस डे यानी बड़ा दिन भी है। एक ओर जहां आज क्रिसमस डे मनाया जा रहा है। वहीं, दूसरी ओर आज का पंचांग, तिथि, योग और नक्षत्र भी खास संयोग बना रहे हैं। इसके साथ ही आज सभी 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहने वाला है। यहां विस्तार से जानिए।

मेष राशि
मेष राशि वालों आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। दाम्पत्य रिश्तों में नई ताजगी महसूस करेंगे। निवेश लाभदायक सिद्ध होगा। आज आपकी कोशिशें पूरी हो सकती हैं। आप नए लोगों से संपर्क कर सकते हैं। आज आप कोई महत्वपूर्ण काम कर सकते हैं जो भविष्य में आपको बड़ा फायदा देने वाला रहेगा। ऑफिस में कलीग्स के साथ आपकी अच्छी तालमेल बनी रहेगी। सीनियर्स आपके काम से प्रसन्न होंगे। आपके लिए पदोन्नति के आसार हैं। आपकी सैलेरी में इन्क्रीमेंट भी हो सकता है।

वृष राशि
वृष राशि वालों आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज किसी बड़े मामलों पर समझौता करने और सहयोग करने के लिए आप तैयार रहें। पेंडिंग में पड़े हुए काम आज पूरे हो जाएंगे। आज कई महत्वपूर्ण कामों में बदलाव भी होंगे। इस स्थिति में किस्मत आपका साथ देगी। आज अपने कामों में कामयाबी का परचम लहरायेंगे। आज खुद को मेंटली और फिजिकली फिट महसूस करेंगे। आप अपनी कड़ी मेहनत और सकारात्मक व्यवहार के जरिए कठिन परिस्थितियों से बाहर निकलेंगे। पैसों के लेन देन में थोड़ा सतर्क रहें।

मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों आज आपका दिन सुनहरे पल लेकर आया है। आज परिवार का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। आज आप कुछ नया करने के लिए नए तरीके अपना सकते हैं। काम करने में आसानी होगी। कोई भी काम करने से पहले उसकी रूपरेखा जरूर बना लें। अपने आप पर विश्वास रखें। शाम को बच्चों के साथ समय बिताने पर आप राहत महसूस करेंगे। आज आप अपने दोस्तों के साथ गोल्फ खेलने जा सकते हैं। इम्युनिटी सिस्टम को बढ़ाने के लिए आप योगा कर सकते हैं। आप खुद को दूसरों के सामने साबित करने में सफल होंगे। कामकाज से संबंधित अच्छे और व्यवहारिक आइडिया आपके दिमाग में आयेंगे।

कर्क राशि
कर्क राशि वालों आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। अपने बिजनेस में नए प्रयोग करने में आप सफल होंगे। आज आप जो भी सोचेंगे उसमें आपको सफलता मिलेगी। पहले किए गए कामों से भी आज बेहतर परिणाम प्राप्त होगा। अधिकारी वर्ग आपके काम की तारीफ करेंगे। प्रॉपर्टी से जुड़े काम आज पूरे हो सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति में अनुकूल परिणाम देखने को मिलेंगे। आपके वैवाहिक जीवन में बिगड़ी हुई चीजें खुद ब खुद सही होने लगेगी।

कन्या राशि
कन्या राशि वालों आज आपका दिन ताजगी से भरा रहेगा। आज आपके मन में बहुत सी सकारात्मक भावनाएं आएंगी। इस राशि के बेरोजगार लोगों को रोजगार के सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। बेहतर होगा आज सामानों की लिस्ट बनाकर ही बाजार जाएं। इस राशि के छात्रों को कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। किसी नए कॉलेज में एडमिशन लेने के लिए आपको भागदौड़ करनी पड़ सकती है। परिवार के साथ किसी ट्रिप पर जायेंगे जहां खूब इंजॉय करेंगे। नौकरी कर रहे लोगों को सफलता मिलती रहेगी।

यह भी पढ़ें -  आपके लिए कैसा रहेगा 10 जनवरी, 2025 का राशिफल, जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल

सिंह राशि
सिंह राशि वालों आज आपका दिन अच्छा रहेगा। ऑफिस में किसी सहकर्मी से मदद मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में तरक्की होनी तय है। इस राशि की महिलाएं नए कपड़े खरीदने के लिए शॉपिंग के लिए जा सकती हैं। आप किसी काम में अच्छी परफॉर्मेंस देने के लिए कुछ नया प्रयोग कर सकते हैं। ऑफिस में नई जिम्मेदारियों से आप लदे रहेंगे। घर पर भी कार्यभार बढ़ सकता है। माता-पिता आपकी मेहनत से खुश रहेंगे। आपको सभी कामों में उनका सपोर्ट भी मिलेगा। एजुकेशन फील्ड में बेहतर रिजल्ट के लिए टीचर्स अपना पूरा सहयोग करेंगे। व्यापार को बढ़ाने के लिए आपकी मेहनत सफल रहेगी।

तुला राशि
आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। बिना वजह घर के किसी सदस्य पर गुस्सा न करें। आज आपको किसी अपनों से धन की प्राप्ति होगी। किसी नए काम की शुरुआत पूरे उत्साह के साथ करें, लेकिन प्रयत्न में सतर्कता भी रखें। किसी व्यक्ति के लिए आकर्षण महसूस होगा।

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण रहेगा। आपकी सारी इच्छाएं पूरी होगी। स्वास्थ्य आज पहले से काफी अच्छा रहेगा। लवमेट के साथ शादी फिक्स हो सकती है। दोस्तों के साथ बाहर मूवी देखने का प्लान बन सकता है। बिजनेस के सिलसिले में आपका बाहर जाने का प्लान बन सकता है। घर में परिवार के साथ टाइम स्पेंड करने से रिश्तों में मजबूती बनी रहेगी।

धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आप किसी बात को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। आज आपके मन में कुछ नया करने की इच्छाएं जागृत होंगी। किसी भी लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए परिस्थिति के अनुसार अपना व्यवहार रखें। इस राशि वाले छात्रों के लिए फॉर्म भरने संबंधी कार्य के लिए आज का दिन शुभ है। परिवार वालों के साथ बाहर मूवी का प्लान बनेगा। दोस्तों के साथ बर्थडे पार्टी में जाएंगे वहां बाकी दोस्तों के साथ एंजॉय करेंगे।

मकर राशि
मकर राशि वालों आज का दिन कॉन्फिडेंस के साथ शुरू होगा। कार्य स्थल के लोगों के द्वारा प्राप्त हो रही जानकारी का इस्तेमाल अपने काम को बेहतरीन बनाने के लिए करने की आवश्यकता है। आज का दिन बाहर घूमने फिरने में बीतेगा। परिवार वालों के साथ मनोरंजन के लिए कहीं दूर ट्रिप का प्लान बना सकते हैं। सभी सदस्यों में उत्साह बना रहेगा। इस राशि के व्यापारी वर्ग को आज अचानक से कोई बड़ा फायदा हो सकता है। बैंक बैलेंस मजबूत बनेगा।

कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन फेवरेबल रहेगा। इस राशि के राजनीतिक नेताओं के लिए आज का दिन अच्छा है। आप लवमेट को रिंग गिफ्ट कर सकते हैं। आज किसी निर्णय में बार-बार बदलने की वजह से आपको चिड़चिड़ापन महसूस हो सकता है। लोगों का आपके ऊपर रखा विश्वास कम होता हुआ नजर आएगा। रिस्क लेकर आगे बढ़ने की कोशिश करें और गलतियों से सीख लेकर आगे बढ़ें। अपना वक्त बर्बाद न करें। जरूरतमंद को खाना खिलाने से आपका मन खुश रहेगा।

मीन राशि
मीन राशि वालों आज आपका भाग्य आपका पूरा साथ देगा। आज सोचा हुआ काम पूरा हो जाएगा। जिसके प्रभाव से आर्थिक स्थिति में काफी सुधार आएगा। आज केवल अपने लक्ष्य को पूरा करने की जिद और जीवन के अन्य पहलुओं पर ध्यान न देने की वजह से आपका नुकसान हो सकता है। इस वक्त कौन सी बात पर कितना ध्यान देना है ये तय करेंगे। आज आपको रोजगार मिलने के योग बन रहे हैं। किसी नजदीकी रिश्तेदार के आने से घर में खुशियों का माहौल रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here