Home अंतरराष्ट्रीय बंगलादेश में एक और हिन्दू युवक की जबरन वसूली के शक में...

बंगलादेश में एक और हिन्दू युवक की जबरन वसूली के शक में पीट-पीटकर हत्या

0
122

बंगलादेश के राजबाड़ी इलाके में बुधवार देर रात जबरन वसूली के शक में भीड़ ने एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी। स्थानीय मीडिया में आई जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान अमृत मंडल उर्फ सम्राट के रूप में हुई है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, सम्राट ने एक आपराधिक गिरोह बना रखा था और वह लंबे समय से जबरन वसूली और अन्य आपराधिक गतिविधियों में लिप्त था। वह हाल ही में घर लौटा था और कथित तौर पर गांव के ही एक निवासी शाहिदुल इस्लाम से रंगदारी मांगी थी। कल रात जब सम्राट और उसके गिरोह के सदस्य पैसे लेने शाहिदुल के घर पहुंचे, तो घर वालों ने “डाकू-डाकू” चिल्लाकर शोर मचा दिया। शोर सुनकर ग्रामीण इकट्ठा हो गए और उन्होंने सम्राट की पिटाई कर दी।

यह भी पढ़ें -  पठान के लिए टाइगर स्टेप्स: सलमान खान ने अंबानी इवेंट में गौरी, आर्यन, सुहाना के साथ पोज़ दिया

मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सम्राट को गंभीर हालत में बचाकर अस्पताल ले गई। वहां डॉक्टरों ने देर रात उसे मृत घोषित कर दिया। भीड़ ने सम्राट के गिरोह के साथ आए एक सलीम नाम के आदमी को पकड़ लिया। पुलिस ने सलीम के पास से दो हथियार बरामद किए है। पुलिस के अनुसार, सम्राट के खिलाफ पांगशा थाने में हत्या सहित कम से कम दो मामले दर्ज थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here