Home उत्तर प्रदेश पर्यावरण पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कुकरैल नाइट सफारी का हो...

पर्यावरण पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कुकरैल नाइट सफारी का हो रहा विकास

0
156

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए कुकरैल नाइट सफारी को लखनऊ में एक प्रमुख आकर्षण केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। शनिवार को जारी एक बयान में यह जानकारी दी गयी।

सिंगापुर मॉडल से प्रेरित लखनऊ में कुकरैल नाइट सफारी भारत की पहली शहरी नाइट सफारी होगी, जिसमें पर्यटक रात के अंधेरे में वन्यजीवों का अद्भुत अनुभव और रात्रिचर पशुओं को देख सकेंगे। इसके साथ ही, उत्तर प्रदेश इको टूरिज्म बोर्ड (यूपीईटीबी) कुकरैल वन क्षेत्र में मगरमच्छ, घड़ियाल और कछुआ अभयारण्यों में आने वाले पर्यटकों के लिए सुविधाओं को बेहतर बनाने पर ध्यान केंद्रित कर रहा है।

यह भी पढ़ें -  UP News: वाहवाही के चक्कर में हो गई फजीहत, चोरी के मामले में 'मुर्दे' के नाम करा दी एफआईआर

बोर्ड के अतिरिक्त निदेशक पुष्प कुमार ने बताया, “बोर्ड कुकरैल वन क्षेत्र में दो करोड़ रुपये की लागत से पर्यटन सुविधाओं का विकास कर रहा है। ये सुविधाएं अभयारण्यों और रात्रि सफारी के आगंतुकों को सुखद और ज्ञानवर्धक अनुभव प्रदान करेंगी।”

कुमार ने बताया कि इस पहल के तहत एक बाल उद्यान और खेल केंद्र विकसित किए जा रहे हैं, जहां एडवेंचर स्पोर्ट, झूले और एक खुला व्यायामशाला भी स्थापित की जाएगी। उन्होंने बताया कि पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता देते हुए गोल बांस की झोपड़ियों का भी निर्माण किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here