Home उत्तर प्रदेश जल शक्ति मंत्री के कार्यक्रम में भिड़े भाजपा विधायक और समर्थक, अधिकारियों...

जल शक्ति मंत्री के कार्यक्रम में भिड़े भाजपा विधायक और समर्थक, अधिकारियों से हुई तीखी बहस

0
123

महोबा। उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में शुक्रवार को उस समय हालात तनावपूर्ण हो गए, जब जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के कार्यक्रम के दौरान पानी की समस्या को लेकर भाजपा विधायक ब्रजभूषण राजपूत और उनके समर्थक भड़क उठे। पुलिस ने किसी तरह से मामले को शांत कराया।

दरअसल, चरखारी विधानसभा क्षेत्र में लंबे समय से जारी जल संकट और पाइपलाइन कार्य के चलते सड़कों की बदहाली को लेकर विधायक का आक्रोश खुलकर सामने आ गया। कार्यक्रम के दौरान मंत्री के समक्ष ही विधायक और उनके समर्थकों की अधिकारियों से तीखी बहस हो गई, जो देखते ही देखते सरेआम धक्का-मुक्की में बदल गई। दोनों पक्षों के समर्थकों के बीच नोकझोंक और नारेबाजी से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

स्थिति बिगड़ती देख प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। विवाद को शांत कराने के लिए जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह स्वयं भाजपा विधायक को साथ लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। यहां सभी ग्राम प्रधानों के साथ आपात बैठक आयोजित की गई, जिसमें जल आपूर्ति और क्षतिग्रस्त सड़कों की स्थिति पर चर्चा हुई। भाजपा विधायक ब्रजभूषण राजपूत ने आरोप लगाया कि कई गांवों में पानी की आपूर्ति पूरी तरह ठप है और पाइपलाइन बिछाने के नाम पर सड़कों को खोदकर छोड़ दिया गया है।

यह भी पढ़ें -  Lete Hanuman Mandir Prayagraj :  संगम पर बड़े हनुमान मंदिर के नाम पर कब्जा की गई भूमि खाली कराएगी सेना

उन्होंने कहा कि अधिकारी उनकी बात नहीं सुन रहे हैं और जनता भीषण जल किल्लत से परेशान है। मंत्री के दौरे के दौरान सरेआम हुई इस राजनीतिक नोकझोंक ने प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मचा दिया है। घटना के बाद जिले में स्थिति पर नजर बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here