Home अपराध भू-माफिया ने फर्जीवाड़ा कर बेच दी करोड़ों की जमीन, अपहरण के बाद...

भू-माफिया ने फर्जीवाड़ा कर बेच दी करोड़ों की जमीन, अपहरण के बाद हत्या, एफआईआर दर्ज

0
119

लखनऊ : बस्ती निवासी ओम शंकर यादव ने भू-माफिया बदरे आलम खान और उसके आधा दर्जन सहयोगियों के खिलाफ बिजनौर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। आरोप है कि उनके भांजे और प्रॉपर्टी कारोबारी कमलेश यादव का वर्ष 2018 में अपहरण कर हत्या कराई गई।

इसके बाद सरकारी नीलामी में खरीदी गई करोड़ों रुपये की जमीन को फर्जी तरीके से अपने नाम कराकर बेच दिया गया। विरोध करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी जा रही है।

ओम शंकर यादव के अनुसार कमलेश यादव का शव आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के पास यमुना नदी किनारे फेंका गया था। आरोप है कि इस हत्या में बदरे आलम खान और उसके साथियों की भूमिका रही। हत्या के बाद आरोपियों ने सरोजनीनगर के सेवईं इलाके में स्थित तीन बीघा जमीन, जो कमलेश ने सरकारी नीलामी में खरीदी थी, फर्जी दस्तावेज तैयार कर अपने नाम करा ली।

यह भी पढ़ें -  केंद्र के औरंगाबाद का नाम बदलने के फैसले के बाद संजय राउत ने मोदी सरकार पर निशाना साधा, 'उनमें हिम्मत नहीं है'

बाद में इस जमीन के करीब 50 भूखंड बनाकर उन्हें बेच दिया गया। निर्माण कार्य शुरू होने पर फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ। पीड़ित का कहना है कि फर्जी कमलेश यादव को खड़ा कर रजिस्ट्री कराई गई। पुलिस कमिश्नर के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here