Home अपराध पांच बच्चियों ने एक साथ खाया जहर, 4 की मौत, मच गया...

पांच बच्चियों ने एक साथ खाया जहर, 4 की मौत, मच गया हड़कंप

0
66

बिहार के औरंगाबाद जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक गांव में कथित तौर पर पांच बच्चियों द्वारा एक साथ जहर खाने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, इनमें से 4 बच्चियों की मौत हो गई है जिस कारण हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद मामले की जांच के लिए वरीय पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। आइए जानते हैं कि इस घटना के बारे में क्या कुछ पता लगा है।

दरअसल, ये पूरा मामला जिले के हसपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत अमझर शरीफ पंचायत के सैदपुर गांव का है। यहां गांव में एक ही साथ पांच नाबालिग बच्चियों के जहर खाने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में चार बच्चियों की मौत हो गई। बच्चियों की मौत के बाद परिजनों ने एक साथ चारों बच्चियों का अंतिम संस्कार भी कर दिया। लेकिन इस घटना की हवा पुलिस को भी नहीं लग सकी। इस मामले में ग्रामीणों ने बिल्कुल ही चुप्पी साध लिया है और इस संदर्भ में अपनी जुबान तक नहीं खोल रहे हैं।

यह भी पढ़ें -  पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसा, 5 यात्रियों की मौत, 12 घायल

पांच नाबालिग बच्चियों के जहर खाने की ये पूरी घटना गुरुवार की ही बताई जा रही है। लेकिन इसकी भनक मीडिया को लग गई और खबर पब्लिश होने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया और गांव पहुंचकर इसकी तहकीकात शुरू कर दी। रविवार को अपराह्न दो बजे दाउदनगर एसडीपीओ अशोक कुमार दास घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच की।

पुलिस ने मीडिया के साथ बातचीत के क्रम में बताया कि घटना की सूचना मिली और उसकी जांच के लिए गांव पहुंचा। लेकिन यहां एक भी पुरुष नहीं मिले। किसी ने भी पांच बच्चियों को एक साथ जहर खाने और उनकी मौत की पुष्टि नहीं की है। हालांकि मामले की जानकारी मिलते ही मगध प्रक्षेत्र के आईजी क्षत्रनील सिंह एवं इस्पाइबंबरीश राहुल भी उक्त गांव पहुंचे और मामले की जांच की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here