Home उत्तर प्रदेश अलग अंदाज के साथ पीएम मोदी का छात्रों से सीधा संवाद

अलग अंदाज के साथ पीएम मोदी का छात्रों से सीधा संवाद

0
104

नई दिल्ली : देश भर में 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाएं नजदीक हैं, ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शुक्रवार सुबह 10 बजे छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों के साथ सीधा संवाद कर रहे हैं। परीक्षा पे चर्चा (Pariksha Pe Charcha-PPC) 2026 का यह नौवां संस्करण छात्रों को परीक्षा के दबाव से मुक्त रहने, आत्मविश्वास बढ़ाने और सीखने की प्रक्रिया को मजेदार बनाने पर केंद्रित रहेगा।

प्रधानमंत्री ने X (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए लिखा, “#ParikshaPeCharcha2026 जरूर देखें… इस साल के PPC में परीक्षा से जुड़े बहुत रोचक विषय हैं, खासकर तनावमुक्त रहने की जरूरत, सीखने पर ध्यान केंद्रित करना और कई अन्य बातें। यह मंच मुझे हमेशा पसंद आया है, क्योंकि इससे मुझे देश के प्रतिभाशाली छात्रों से जुड़ने का मौका मिलता है।”

शिक्षा मंत्रालय के अनुसार, यह कार्यक्रम पीएम मोदी की लोकप्रिय किताब ‘Exam Warriors’ पर आधारित है। किताब कई भाषाओं में उपलब्ध है, यहां तक कि ब्रेल में भी, जिसमें उन्होंने आत्मविश्वास, संतुलित जीवन और बच्चों को तनावमुक्त बचपन देने पर जोर दिया है। PPC हर साल नए-नए विषयों के साथ छात्रों को प्रेरित करता है और परीक्षा को जीवन-मरण का सवाल न बनाकर सीखने का हिस्सा बनाने की सीख देता है।

यह भी पढ़ें -  Meerut News: पुलिस से नाखुश पीड़ित ने लगाए मकान बिकाऊ के पोस्टर, बेटी से जुड़ा है मामला

इस बार PPC 2026 में अभूतपूर्व उत्साह देखा गया। रजिस्ट्रेशन के दौरान 4.5 करोड़ से ज्यादा छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों ने हिस्सा लिया। स्कूलों में छात्र-केंद्रित गतिविधियां जैसे स्वदेशी संकल्प दौड़ (आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने वाली दौड़/पैदल यात्रा) और पराक्रम दिवस पर क्विज, लेखन प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इनमें लगभग 4.81 करोड़ छात्रों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here