Home उत्तर प्रदेश सीओ और कोतवाली प्रभारी ने होलिका दहन स्थलों का किया निरीक्षण

सीओ और कोतवाली प्रभारी ने होलिका दहन स्थलों का किया निरीक्षण

0
11

अक्षत टाइम्स संवाददाता, उन्नाव, 21 फरवरी। होली पर्व को देखते हुए क्षेत्राधिकारी नगर विनी सिंह और प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सदर चंद्रकांत मिश्र ने किला चौकी क्षेत्र के विभिन्न होलिका दहन स्थलों का निरीक्षण किया।

अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेकर संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था और पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा गया।

यह भी पढ़ें -  किसानों ने स्कूलों में बंद किए छुट्टा मवेशी

स्थानीय लोगों से संवाद कर त्योहार शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की गई। अफवाहों से दूर रहने और असामाजिक तत्वों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की सलाह दी गई। निरीक्षण के दौरान संबंधित पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here