Home अपराध लखनऊ में डबल डेकर बस पलटी, 4 लोगों की मौत, एक दर्जन...

लखनऊ में डबल डेकर बस पलटी, 4 लोगों की मौत, एक दर्जन घायल

0
102

लखनऊ: यूपी के लखनऊ में डबल डेकर बस पलटने से बड़ा हादसा हो गया है। इस हादसे में 4 लोगों की मौत की खबर है और एक दर्जन लोग घायल हुए हैं। ये बस लुधियाना से दरभंगा जा रही थी।

लुधियाना(पंजाब) से दरभंगा(बिहार) जा रही बस यूपी के लखनऊ में पलट गई है। इस हादसे में 4 लोगों की मौत की खबर सामने आई है और एक दर्जन घायल हुए हैं। ये हादसा लखनऊ के पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर गोसाईगंज में हुआ है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, ये हादसा बस ड्राइवर को नींद आ जाने की वजह से हुआ है।

यह भी पढ़ें -  गंगाबैराज पर तेज रफ्तार दो कारों की टक्कर में कई घायल, 30 मीटर तक पलटते हुए मैगी प्वाइंट में जा घुसी कार

गौरतलब है कि बीते कुछ समय से बस हादसों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। कई बार बस ड्राइवर लापरवाही करते हैं और कई बार अन्य वाहन चालकों की वजह से बस हादसे का शिकार होती हैं। जिनमें जान आम नागरिकों की जाती है। बसों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सरकार को प्रभावी कदम उठाने की जरूरत है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here