Home अपराध ग्रेटर नोएडा वेस्ट में बिल्डिंग की 12वीं मंजिल की बालकनी से गिरकर...

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में बिल्डिंग की 12वीं मंजिल की बालकनी से गिरकर 3 साल के मासूम की मौत

0
81

यूपी के ग्रेटर नोएडा वेस्ट से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक मासूम बच्चा, बिल्डिंग की 12वीं मंजिल से नीचे गिर गया है, जिससे उसकी मौत हो गई। मामला गौर सिटी 7 एवेन्यू का है। इस घटना से सोसाइटी में हड़कंप मच गया है और लोग इस घटना पर दुख जता रहे हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक, 3 साल का मासूम बच्चा 12वें फ्लोर की बालकनी में खेल रहा था। बच्चा घर में अकेला था और उसकी मां दूसरे बच्चे को ट्यूशन के लिए छोड़ने गई थी। अचानक बच्चा जैसे ही नीचे गिरा तो मौके पर चीख पुकार मच गई और आनन फानन में पुलिस को जानकारी दी गई।

पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना से बच्चे की मां का रो-रोकर बुरा हाल है।

इस घटना ने हाई राइज बिल्डिंग में रहने वाले लोगों को ये सोचने पर मजबूर कर दिया है कि क्या उनके बच्चे सुरक्षित हैं? क्या बच्चों को बालकनी में अकेले खेलने देना समझदारी है? वास्तव में ये काफी जोखिमपूर्ण है क्योंकि हाईराइज बिल्डिंग में रहने वालों की संख्या लाखों में हैं और इस तरह की घटनाएं पैरेंट्स को जरूर डराती हैं।

यह भी पढ़ें -  महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव परिणाम 2023: कोंकण, नासिक, नागपुर, अमरावती, औरंगाबाद में पांच एमएलसी सीटों के लिए मतगणना जारी

जानकार मानते हैं कि अगर आप हाई राइज में रहते हैं तो बालकनी को किसी भी तरह से कवर करने की कोशिश करें, जिससे आपके बच्चे या कोई और भी हादसे का शिकार होने से बच सके। पहले भी इस तरह के मामले सामने आए हैं, जहां हाई राइज की बालकनी से गिरकर लोगों की मौत हुई है।

दूसरी सबसे ध्यान देने वाली बात ये है कि आपकी बालकनी की रेलिंग की ऊंचाई क्या है। जानकार कहते हैं कि रेलिंग की ऊंचाई कम से कम 5 फीट होना ही चाहिए, इससे हादसे का खतरा कम हो जाता है। लेकिन कई सोसाइटी में देखा गया है कि बालकनी की रेलिंग की ऊंचाई 4 फीट या उससे कम भी होती है।

इस घटना ने पैरेंट्स को ये सोचने पर मजबूर कर दिया है कि अगर बच्चा घर में मौजूद है तो उसकी सुरक्षा के लिए उचित कदम उठाए जाने बहुत जरूरी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here