Home अपराध ब्रज के विख्यात फरसा वाले बाबा की हत्या, गौ तस्करों ने गाड़ी...

ब्रज के विख्यात फरसा वाले बाबा की हत्या, गौ तस्करों ने गाड़ी से कुचला

0
146

यूपी के मथुरा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। ब्रज के विख्यात गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ “फरसा वाले बाबा” की गौ तस्करों ने बेरहमी से हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि बाबा गौ तस्करों का बाइक से पीछा कर रहे थे, इसी दौरान तस्करों ने उन्हें गाड़ी से कुचल दिया। इस घटना से गौरक्षकों के बीच भारी आक्रोश देखा जा रहा है और वह आरोपियों को पकड़ने की मांग कर रहे हैं। बाबा की मौत से संत समाज में भी रोष है।

यह पूरी घटना कोसी कलां थाना इलाके की कोटवन चौकी क्षेत्र के नवीपुर गांव की बताई जा रही है, जहां सुबह तड़के करीब 4 बजे इस वारदात को अंजाम दिया गया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और शोक की लहर दौड़ गई है। मौके से एक आरोपी को पकड़ लिया गया है, जबकि तीन अन्य आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहे। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

गौरक्षकों ने फरसा वाले बाबा की वाहन से कुचलकर हत्या किए जाने के विरोध में दिल्ली-आगरा हाईवे पर जाम लगा दिया है। मथुरा-वृंदावन में साधु-संतों के खिलाफ अपराध के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। हालही में बरसाना के राधा बल्लभ मंदिर के पुजारी मोहन दास उर्फ गूंगा बाबा पर भी हमला हुआ था, जिसमें उनकी मौत हो गई थी। अज्ञात हमलावरों ने उनके गले और पेट पर चाकू मार दिया था और मौके से फरार हो गए थे।

यह भी पढ़ें -  कर्नाटक पीयूसी II आपूर्ति परिणाम: दूसरा पीयूसी पूरक परिणाम आज सुबह 11 बजे karresults.nic.in पर- यहां स्कोरकार्ड की जांच करने का तरीका बताया गया है

घटना का तब पता लगा, जब पुजारी को लोगों ने घायल अवस्था में देखा और उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। हालांकि उन्हें बचाया नहीं जा सका और उनकी मौत हो गई। उनके निधन से मंदिर परिसर में खामोशी छा गई है।

मथुरा-वृंदावन जैसे क्षेत्र में आध्यात्म से जुड़े लोगों की हत्याओं से जनता में आक्रोश है। ये घटनाएं पुलिस पर भी सवाल खड़े करती हैं कि आखिर वह इस दिशा में क्या कदम उठा रही है, जिससे साधु-संन्यासियों के खिलाफ हो रहे अपराध रुक सकें। फिलहाल तो केवल सवाल हैं, जिनके जवाब मिलने में कितना वक्त लगेगा, ये तो संबधित अधिकारी ही बता सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here