Home अपराध SBI शाखा प्रबंधक की संदिग्ध मौत, घर पहुंचने के बाद बिगड़ी तबीयत

SBI शाखा प्रबंधक की संदिग्ध मौत, घर पहुंचने के बाद बिगड़ी तबीयत

0
280

उन्नाव में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के शाखा प्रबंधक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से हड़कंप मच गया। बेहटामुजावर थाना क्षेत्र के अटवा बैक गांव निवासी विजय किशोर (46), जो बांगरमऊ क्षेत्र स्थित एसबीआई शाखा में प्रबंधक पद पर तैनात थे, की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई।

परिजनों के अनुसार विजय किशोर घर पहुंचे और खाना खाने के बाद अचानक उनकी हालत खराब हो गई। उन्हें उल्टियां होने लगीं, जिसके बाद घबराए परिजन उन्हें तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें -  बंगाल ग्रामीण चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी की राम मंदिर बनाम अधिकार पिच

अचानक हुई मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछे पत्नी सोनी देवी और एक पुत्र को छोड़ गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

परिजनों ने मौत के कारण स्पष्ट करने के लिए पोस्टमार्टम कराने का निर्णय लिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here