Home उत्तर प्रदेश परिवार परामर्श केंद्र के माध्यम से 17 दम्पत्ति साथ रहने को हुए...

परिवार परामर्श केंद्र के माध्यम से 17 दम्पत्ति साथ रहने को हुए राजी

0
149

उन्नाव में परिवार परामर्श केन्द्र और महिला हेल्पडेस्क की पहल से वैवाहिक विवादों को सुलझाने में बड़ी सफलता मिली है। रिजर्व पुलिस लाइन स्थित परिवार परामर्श केन्द्र तथा विभिन्न थानों में चलाए गए काउंसलिंग अभियान के तहत कुल 17 विवादित दंपत्तियों को आपसी मतभेद भुलाकर साथ रहने के लिए राजी किया गया। काउंसलरों और पुलिस टीम ने समझाइश देकर रिश्तों में आई खटास को दूर किया और परिवारों को टूटने से बचाया।

यह भी पढ़ें -  1990 IAF अधिकारियों की हत्या: जम्मू में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए विशेष अदालत में पेश हुए यासीन मलिक

इस अभियान के अंतर्गत परिवार परामर्श केन्द्र से 3, बारासगवर, औरास, हसनगंज, अचलगंज व कोतवाली सदर से 2-2, जबकि पुरवा, दही, सोहरामऊ और सफीपुर से 1-1 जोड़े को समझौते के बाद विदा किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here