Home अपराध भीषण सड़क हादसे मे तीन बच्चों समेत आठ लोगों की मौत, पहुंची...

भीषण सड़क हादसे मे तीन बच्चों समेत आठ लोगों की मौत, पहुंची पुलिस

0
77

यूपी के कौशांबी जिले के सैनी थाना क्षेत्र के अतसराय के पास नेशनल हाईवे-2 पर भीषण सड़क हादसा हो गया। इस दर्दनाक हादसे में तीन बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि सभी लोग फतेहपुर जिले के करौली गांव के रहने वाले थे, जो मुंडन संस्कार कराकर पिकअप गाड़ी से प्रयागराज से लौट रहे थे। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई, मौके पर पुलिस की टीम भी मौजूद है।

दरअसल, फतेहपुर के करौली गांव से लगभग 18 लोग एक पिकअप वाहन में सवार होकर मुंडन संस्कार के लिए प्रयागराज गए थे। कार्यक्रम के बाद सभी लोग वापस अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान सैनी थाना क्षेत्र के अतसराय के पास NH-2 पर उनकी पिकअप का भीषण एक्सीडेंट हो गया। हादसा इतना जबरदस्त था कि मौके पर ही कई लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और राहत-बचाव का काम शुरू किया।

यह भी पढ़ें -  Aligarh News: गंदे पानी से परेशान लोगों ने टैक्स न देने का किया एलान, डीएम आवास के पीछे बह रहा सीवर का पानी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद कौशांबी में हुए सड़क हादसे का संज्ञान लिया और मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

हादसे की सूचना मिलते ही सैनी थाना पुलिस और हाईवे पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल भेजा। गंभीर रूप से घायलों को बेहतर इलाज के लिए प्रयागराज रेफर किया गया है। घायलों में से कुछ लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है। मृतकों में तीन बच्चे भी शामिल हैं।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक तेज रफ्तार और वाहन का संतुलन बिगड़ना हादसे की वजह माना जा रहा है। फिलहाल इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है और पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here