Home अपराध मुठभेड़ में पकड़ा गया गोकशी का आरोपी, अवैध तमंचा, कारतूस और मोटरसाइकिल...

मुठभेड़ में पकड़ा गया गोकशी का आरोपी, अवैध तमंचा, कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद

0
106

बाराबंकी। गुरुवार मध्यरात्रि के बाद मसौली एव सफदरगंज थाने की संयुक्त पुलिस टीम ने डेढ़ दर्जन से अधिक आपराधिक घटनाओ में शामिल अभियुक्त को एक पुलिस मुठभेड़ में दबोच लिया। आरोपी गोहत्या के मामले में शामिल बताया जा रहा। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी विकास चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि संयुक्त पुलिस टीम द्वारा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं आपराधिक घटनाओं की रोकथाम हेतु थाना क्षेत्रान्तर्गत बड़ागांव स्टेडियम मोड़ पर चेकिंग कर रही थी कि नेवला करसण्डा से आईआईटी बड़ागांव मार्ग की तरफ से एक संदिग्ध व्यक्ति के मोटरसाइकिल से आने की सूचना प्राप्त हुई।

जिसे पुलिस टीम द्वारा नाकाबंदी कर रुकने का इशारा किया गया तो संदिग्ध व्यक्ति पुलिस टीम को देख कर भागने लगा तथा गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। आत्मरक्षार्थ पुलिस द्वारा की गयी फायरिंग में संदिग्ध अभियुक्त के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, जिसे उपचार हेतु तत्काल सीएचसी बड़ागांव भेजा गया।

यह भी पढ़ें -  टेकिंग ओवर फीचर के बाद ट्विटर के नए सीईओ का पहला ट्वीट एलोन मस्क

प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अभियुक्त की पहचान बकरीदी उर्फ गरीबा पुत्र हसन निवासी बंजारनपुरवा जमालपुर के रूप में हुई व इसके कब्जे से एक अवैध तमंचा, कारतूस, एक मोटरसाइकिल बरामद हुई। इसके विरुद्ध जनपद बहराइच, सीतापुर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बाराबंकी में करीब डेढ़ दर्जन से अधिक मामले दर्ज है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here