Home अपराध अमेठी में पेट्रोल पंप पर हंगामे के बाद प्राथमिकी दर्ज, चार आरोपी...

अमेठी में पेट्रोल पंप पर हंगामे के बाद प्राथमिकी दर्ज, चार आरोपी गिरफ्तार

0
106

अमेठी जिले के मोहनगंज थाना क्षेत्र स्थित एक पेट्रोल पंप पर हंगामे के बाद पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों और 20-25 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, यह विवाद बृहस्पतिवार को सुंदरी पेट्रोल पंप पर हुआ, जहां पेट्रोल-डीजल के लिए लंबी कतारें लगी थीं। सूचना मिलने पर मोहनगंज थाने के उप निरीक्षक सैयाम बाबू खां पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन वहां मौजूद कुछ लोगों ने पुलिस वाहन को घेर लिया और उसके बोनट पर चढ़कर हंगामा करने लगे।

उप निरीक्षक खां की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मोहनगंज के भेलाई कला निवासी सूफियान अहमद, अबू सैफ, अबू जैद, फैजान और मोहम्मद गजाली और 20-25 अन्य लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया। थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि सूफियान अहमद, अबू सैफ, फैजान और मोहम्मद गजाली को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम को लगाया गया है।

यह भी पढ़ें -  Allahabad High Court : टीईटी परीक्षा में सेंधमारी करने वाले की जमानत मंजूर

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विवाद उस समय शुरू हुआ जब पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने कथित तौर पर कुछ ग्राहकों को पेट्रोल देने से मना कर दिया, जबकि अन्य को कंटेनर में ईंधन दिया जा रहा था। इस बीच, अमेठी के विशेषनगंज पेट्रोल पंप के मालिक अरुण सिंह ने दावा किया कि जिले में तेल की कोई कमी नहीं है, बल्कि अफवाहों के कारण लोग अधिक मात्रा में ईंधन भरवा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here