Home Technology मोबाइल हैक कर सिपाही से ठगे 16 लाख

मोबाइल हैक कर सिपाही से ठगे 16 लाख

0
15

बाराबंकी : जिस महकमे पर सबको जागरुक करने व ठगी से बचाने की जिम्मेदारी है। उसी महकमे के कर्मी ठगी का शिकार हुए जा रहे। ठगों ने एक सिपाही का मोबाइल हैक कर उसके तीन बैंक खातों से 16 लाख रुपये पार कर दिए। साइबर थाने में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

जानकारी के अनुसार थाना दरियाबाद में तैनात सिपाही रोहित कुमार जो मूल रूप से अंबेडकरनगर के रहने वाले हैं, उनके बाराबंकी में बैंक ऑफ बड़ौदा के दो खातों और यूनियन बैंक के एक खाते से 24 से 26 मार्च के बीच कुल 16,16,821 रुपये निकाल लिए गए। ठगों ने मोबाइल हैकिंग के जरिए इस वारदात को अंजाम दिया।

यह भी पढ़ें -  सीसीटीवी में, सेल में रेड के दौरान टूटा कॉनमैन; गुच्ची सैंडल मिला

पीड़ित सिपाही के मुताबिक, बैंक ऑफ बड़ौदा के एक खाते से 7,06,047 रुपये और दूसरे खाते से 7,38,541 रुपये निकाले गए, जबकि यूनियन बैंक के खाते से 1,72,233 रुपये की निकासी हुई। घटना की जानकारी होने पर सिपाही ने तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। अलग-अलग ट्रांजैक्शन को लेकर कुल छह शिकायतें दर्ज की गई हैं, जिनमें 10,90,979 रुपये, 1,30,608 रुपये, 2,38,000 रुपये, 1,22,179 रुपये, 25,000 रुपये और 5,000 रुपये की रकम शामिल है। साइबर थाना में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here