Home उत्तर प्रदेश शार्ट सर्किट से लगी आग, 11 बीघा फसल जलकर राख

शार्ट सर्किट से लगी आग, 11 बीघा फसल जलकर राख

0
70

रामनगर/बाराबंकी। शुक्रवार को थाना क्षेत्र के ग्राम बिछलखा में ऊपर से गुजर रही 33 हजार केवी विद्युत लाइन में शॉर्ट सर्किट होने से गेहूं के खेत में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और करीब 11 बीघा खड़ी फसल जलकर राख हो गई।

जानकारी के अनुसार शेखर व शैलेंद्र पुत्र शरद दीक्षित के खेत में अचानक आग भड़क उठी। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि ग्रामीणों के पहुंचने से पहले ही लगभग 7 बीघा गेहूं की फसल जल गई। आग ने पास के खेत को भी अपनी चपेट में ले लिया, जिससे लालजी पुत्र राम हजारी की करीब 4 बीघा फसल भी जलकर नष्ट हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिससे आसपास की अन्य फसल को बचाया जा सका। बताया गया कि उक्त खेत शेखर व शैलेंद्र द्वारा बटाई पर श्यामलाल पुत्र मोहनलाल को दिया गया था, जो खेती कर रहा था।

यह भी पढ़ें -  पाकिस्तान में राजनीति के लिए इमरान खान का क्या मतलब है?

सूचना पर लेखपाल सुभाष चंद्र ने नुकसान का आंकलन किया। आगजनी की इस घटना से किसानों को भारी आर्थिक क्षति हुई है। उधर बड्डूपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बकरापुर में अज्ञात कारणों से भूसे के एक बड़े ढेर में आग लग गई, आग तेजी से फैल रही थी और पास के गेहूं के खेतों तक पहुंचने का खतरा था।

लपटें और धुआं उठता देख ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे। सूखा भूसा होने के कारण आग तेजी से फैलने लगी और आसपास के क्षेत्र को अपनी चपेट में लेने लगी। ग्रामीणों ने तत्काल पानी भर भरकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के साथ मिलकर आग पर काबू पाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here