Home अपराध सीएम योगी की नाराजगी गौतमपल्ली थाने को पड़ी भारी, थाना प्रभारी समेत...

सीएम योगी की नाराजगी गौतमपल्ली थाने को पड़ी भारी, थाना प्रभारी समेत पूरा स्टाफ लाइन हाजिर

0
155

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी की नाराजगी के बाद राजधानी लखनऊ के संवेदनशील इलाके गौतमपल्ली थाने के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रत्नेश कुमार सिंह समेत सभी दारोगा, सिपाही व अन्य स्टाफ को लाइन हाजिर कर दिया गया है। पुलिस लाइन से विपिन सिंह को थाने का नया इंचार्ज बनाया गया है।

पुलिस ने दो लोगों को फ्रॉड के आरोप में पकड़ा था। आरोप है कि इन दोनों को थाने में रातभर टॉर्चर किया गया और अगली सुबह उनसे 2.5 लाख रुपये अवैध रूप से अधिक वसूल लिए गए। इसके बाद दोनों को छोड़ दिया गया। शियकायत के बाद ACP हजरतगंज ने मामले की जांच की। जांच में CCTV फुटेज सामने आने के बाद पूरा मामला खुल गया। जिसके बाद थाने का पूरा स्टाफ लाइन हाजिर कर दिया गया।

यह भी पढ़ें -  Mukhtar Ansari: मिट्टी में मिला माफिया मुख्तार का राजनीतिक भविष्य, गुनाह गिनते-गिनते थक जाएंगे

मुख्यमंत्री आवास के ठीक बगल वाले थाने में इस तरह की वसूली और यातना की घटना सामने आने पर सीएम योगी आदित्यनाथ बेहद नाराज हो गए। उन्होंने साफ संकेत दिया कि पुलिस की छवि खराब करने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्रवाई होगी। यह कार्रवाई लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट द्वारा की गई है। फिलहाल नए स्टाफ की तैनाती की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here