Home उत्तर प्रदेश जेवर एयरपोर्ट का नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर रखने का...

जेवर एयरपोर्ट का नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर रखने का प्रस्ताव पास, कैबिनेट ने दी मंजूरी

0
39

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने शुक्रवार को नोएडा के जेवर में बन रहे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर रखने के प्रस्ताव को कैबिनेट से मंजूरी दे दी है। इस फैसले को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने और उनकी जनसेवा यात्रा के अभिनंदन से जोड़कर देखा जा रहा है।

सरकार की ओर से प्रधानमंत्री के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में हुए विकास कार्यों का भी उल्लेख किया गया। कहा गया कि प्रदेश में सड़क और हवाई कनेक्टिविटी के विस्तार से विकास को गति मिली है। इसी क्रम में प्रदेश में 42 नए राजमार्ग बनने का दावा किया गया।

यह भी पढ़ें -  Aligarh News: अचलेश्वर महादेव मंदिर एवं अचल ताल के सुंदरीकरण में देरी पर भड़के भक्त, हंगामा

विकास कार्यों का जिक्र करते हुए कहा गया कि वर्ष 2017 से पहले प्रदेश में असुरक्षा का माहौल था, जबकि अब केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं से लोगों का जीवन सुगम हुआ है। सरकार की ओर से गरीबों को आवास, शौचालय और मुफ्त राशन उपलब्ध कराने के साथ ही किसानों को सम्मान निधि दिए जाने को भी प्रमुख उपलब्धियों में शामिल किया गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश को वैश्विक पहचान मिलने की बात भी कही गई। जेवर एयरपोर्ट का नाम उनके नाम पर रखने के प्रस्ताव को इसी विकास यात्रा और जनसेवा के 25 वर्षों के अभिनंदन के रूप में प्रस्तुत किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here