Home अपराध पूर्व सैनिक ने लाइसेंसी बंदूक से किराना दुकानदार को मारी गोली

पूर्व सैनिक ने लाइसेंसी बंदूक से किराना दुकानदार को मारी गोली

0
11

हरदोई : दुकानदार अपनी दुकान बंद करने के बाद घर जा रहा था, उसी बीच रास्तें में बाइक सवार पूर्व सैनिक ने लाइसेंसी बंदूक से उसके ऊपर गोली चला दी, हमला होते ही दुकानदार सड़क पर गिर पड़ा, उसे वहां से उठा कर सीएचसी पहुंचाया गया, साथ ही हमलावर पूर्व सैनिक को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसकी बंदूक ज़ब्त कर आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।

बताया जा रहा है कि अनुज कुमार पुत्र प्रेम कुमार की नयागांव में किराने की दुकान है। रविवार की देर शाम को दुकान बंद करने के बाद अनुज अपने घर जा रहा था, उसी बीच बाइक सवार ने उसके ऊपर गोली चला दी, कान और पीठ में छर्रे लगने से अनुज सड़क पर गिर पड़ा, आनन-फानन उसे सीएचसी माधौगंज पहुंचाया गया, इधर पुलिस ने अनुज के बयान और दी गई तहरीर पर हमलावर पुष्पेंद्र कुमार पुत्र ओमप्रकाश निवासी समूखा थाना माधौगंज के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लाइसेंसी बंदूक ज़ब्त कर आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है। हमलावर पुष्पेंद्र कुमार पूर्व सैनिक बताया गया है, पुलिस हमले के पीछे की वजह तलाश रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here