Home अपराध बालाघाट में प्रॉपर्टी विवाद के चलते बेटे ने पिता को जिंदा जलाया,...

बालाघाट में प्रॉपर्टी विवाद के चलते बेटे ने पिता को जिंदा जलाया, आरोपी गिरफ्तार

0
51

मध्य प्रदेश के बालाघाट में लांजी थाना क्षेत्र के ग्राम सोगलपुर में एक कलयुगी पुत्र ने अपने पिता को जिंदा जलाकर मौत की नींद सुला दी। पुलिस ने अपने बुजुर्ग पिता को जिंदा जलाकर उसकी हत्या करने वाले आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर लिया हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी अनिल खोब्रागढ़े ने अपने बुजुर्ग पिता को जिंदा जला दिया था। इसकी वजह यह थी कि पिता ने अपनी बेटी को अपने पास रखा था और रहने के लिए उसे अपनी जमीन का कुछ हिस्सा दे दिया था, जिससे अनिल खोब्रागढ़े नाम का कलयुगी छोटे पुत्र नाराज था और वह अपने पिता की पेंशन सहित अन्य राशियों को भी खुद की सुख सुविधा के लिए इस्तेमाल करना चाहते थे।

बता दे कि विगत 14 नवंबर को ग्राम सोगलपुर में रहने वाले दुलेश्वर खोब्रागढ़े उम्र 80 वर्ष का उसी के घर पर अधजला हुआ शव बरामद किया गया था। इस दौरान यह बाते सामने आई थी कि दुलेश्वर खोब्रागढ़े के दो बेटे है, लेकिन वह उनके साथ नहीं रहता था। अकेला रहता था और उसे आंख में कम दिखाई देने व कान में सुनाई देता था। बुजुर्ग दुलेश्वर ने अपने पास में ही अपनी बेटी को लाकर बसा लिया था और उसे जमीन भी उपलब्ध कर दिया था। बताते है कि इस बात से पुत्र अनिल खोब्रागढ़े को नाराजगी थी और उसे लगता था कि उनके हिस्से में आने वाली जमीन कम हो गई हैं।

यह भी पढ़ें -  देखें: यूपी के महाराजगंज में महिलाओं ने बीजेपी विधायक पर फेंका कीचड़, यहां क्या हुआ

एसडीओपी दीपक सिंह तोमर ने बताया कि इस बीच वह अपने पिता को खाना भी नहीं देता था और बहन से भी विवाद करते रहता था, लेकिन बहन चोरी-छिपे अपने पिता को खाना व पानी दे देती थी। Fससे अनिल बहुत नाराज था। मिली जानकारी के अनुसार बुजुर्ग को पेंशन मिल रही थी, जिसको लेकर भी अनिल खोब्रागढ़े चाहता था कि उसे वह पेंशन मिले। इस वजह से वह नाराज था, क्योंकि उसके अनुसार कुछ नहीं मिल रहा था। घटना दिनांक 13 नवंबर को उसका अपनी बहन और पत्नी से विवाद हुआ था, जिसके पश्चात अनिल ने अपने पिता की हत्या को लेकर योजना बनायी थी।

इसी को लेकर उसने 14 नवंबर की रात में पेट्रोल की व्यवस्था की और अपने पिता को दिवाल के एक कोने में ले जाकर पेट्रोल छिड़कर आग के हवाले कर जिंदा जला दिया था। इसके पश्चात वह घटना के दूसरे दिन सुबह अपने वाहन से फरार हो गया था। चूंकि वह फेरी का धंधा करता था, जिसे उसकी बहन ने भी देखा था। इस मामले में जरूरी सबूत जुटाए गए। एफएसएल टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की थी। इस सभी के आधार पर आरोपी अनिल खोब्रागढ़े को गिरफ्तार कर लिया गया हैं। इस तरह से इस अपने पिता को जिंदा जलाने वाले मामले का खुलासा हो गया हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here