Home अपराध घर से नाराज होकर निकले युवक का दो दिन बाद सरायन नदी...

घर से नाराज होकर निकले युवक का दो दिन बाद सरायन नदी में मिला शव

0
12

Sitapur News: इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के तिहार गांव निवासी 21 वर्षीय युवक का शव शुक्रवार को हैदरपुर पुल के पास सरायन नदी में उतराता हुआ मिला। युवक दो दिनों से लापता था। शव मिलने की खबर से क्षेत्र में सनसनी फैल गई, वहीं परिजनों में कोहराम मच गया।

थाना क्षेत्र के तिहार गांव निवासी रामनरेश के मुताबिक, उनका पुत्र श्याम कृष्ण (21) बुधवार को किसी बात से नाराज होकर घर से चला गया था। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा तो उसके भाई ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। बताया जाता है कि मृतक के पिता बाहर रहकर काम करते हैं।

परिजनों का आरोप है कि गुमशुदगी दर्ज कराने के बाद भी पुलिस ने युवक की तलाश के लिए प्रभावी कार्रवाई नहीं की। शुक्रवार को तिहार चौकी क्षेत्र के हैदरपुर पुल के पास सरायन नदी में युवक का शव उतराता दिखाई दिया। इसकी जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

यह भी पढ़ें -  Agra: युवती के साथ दुष्कर्म कर बनाया वीडियो, ब्लैकमेल कर रचाई शादी, आरोपी और उसकी मां गिरफ्तार

बताया जा रहा है कि युवक के कपड़े और मोबाइल फोन भी पुल पर मिले हैं। नदी में शव मिलने की सूचना पर तिहार चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले में विधिक कार्रवाई शुरू कर दी। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच में शव मिलने के बाद जुटी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here