Home असम असम, केरल और पुडुचेरी के मतदाताओं का जोश हाई, वोटिंग सेंटर पर...

असम, केरल और पुडुचेरी के मतदाताओं का जोश हाई, वोटिंग सेंटर पर लगी लंबी लाइनें

0
175

असम, केरल और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में आज विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग हो रही है। असम की 126 विधानसभा सीटों पर वोटिंग है। केरल में 140 विधानसभा सीटों पर वोटिंग है। पुडुचेरी में 30 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। यानी 2 राज्यों एवं एक केंद्र शासित प्रदेश के कुल 296 विधानसभा सीटों पर गुरुवार को वोट डाले जा रहे हैं। असम, केरल और पुडुचेरी में एक ही चरण में मतदान हो रहे हैं।

2 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू होकर शाम 6 बजे तक चलेगी। इन सभी राज्यों के वोटों की गिनती 4 मई को की जाएगी। वोटिंग को लेकर इन तीनों ही राज्यों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

यह भी पढ़ें -  गर्मी से बचने के जतन हुए महंगे: आगरा में नींबू 250 रुपये किलो, खीरा-ककड़ी, पुदीना के दाम भी बढ़े

विधानसभा चुनाव में असम और केरल की कई सीटें ऐसी हैं, जिन्हें हाई-प्रोफाइल और प्रतिष्ठित सीटें माना जा रही हैं। इन सीटों पर बड़े नेताओं की साख दांव पर है और इनके नतीजे चुनाव की दिशा तय कर सकते हैं।

असम की दिसपुर, जोरहाट, डिब्रूगढ़, नगांव, सिलचर, धुबरी इसके साथ ही सीमावर्ती क्षेत्र की अहम सीट राज्य के लिए काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। वहीं, केरल की तिरुवनंतपुरम, नेमोम, पलक्कड़, त्रिशूर, मंजेश्वरम और कोझिकोड नॉर्थ सीट राज्य की हॉट सीटें हैं, जिस पर सभी की नजरें बनी हुई हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here