Home अपराध 1.26 करोड़ की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स...

1.26 करोड़ की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने की कार्रवाई

0
120

बाराबंकी । एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स बाराबंकी की टीम ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सक्रिय तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 630 ग्राम हेरोइन बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ 26 लाख रुपये बताई जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान शाने हुसैन पुत्र मो. इमरान निवासी ग्राम सआदतगंज थाना मसौली के रूप में हुई है। यह गिरफ्तारी शुक्रवार को त्रिलोकपुर मोड़, बिन्दौरा पुल के पास थाना मसौली क्षेत्र में की गई।

पुलिस के अनुसार, आरोपी के पास से हेरोइन के अलावा एक मोटरसाइकिल, एक एंड्रॉयड मोबाइल और 245 रुपये नकद भी बरामद किए गए हैं। इस संबंध में थाना मसौली में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह हेरोइन किसी अज्ञात व्यक्ति से खरीदकर लाया और रात के समय उसे बेचने की फिराक में था, तभी पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

यह भी पढ़ें -  NEET UG काउंसलिंग 2022: दूसरी आवंटन अंतिम सूची mcc.nic.in पर जारी- यहां चेक करने के लिए सीधा लिंक

उसने यह भी स्वीकार किया कि इस अवैध धंधे में कम समय में अधिक पैसा मिलने के कारण वह इस काम में शामिल हुआ। एएनटीएफ टीम को पूछताछ के दौरान कई अहम सुराग मिले हैं, जिनके आधार पर तस्करी नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई में थाना मसौली पुलिस का भी सहयोग रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here