Home उत्तर प्रदेश भाभी संग लखनऊ पहुंची सारा तेंदुलकर, एयरपोर्ट की तस्वीर हुई वायरल

भाभी संग लखनऊ पहुंची सारा तेंदुलकर, एयरपोर्ट की तस्वीर हुई वायरल

0
98

लखनऊ : भारतीय क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर गुरुवार को लखनऊ पहुंचीं। सारा अक्सर आईपीएल मुकाबलों में गुजरात की टीम को सपोर्ट करती नजर आती हैं, ऐसे में इस बार भी उनके रुख को लेकर क्रिकेट फैंस में चर्चा तेज हो गई है। 12 अप्रैल को लखनऊ में होने वाले मुकाबले में गुजरात और लखनऊ सुपर जायंट्स आमने-सामने होंगी। यह मैच खास माना जा रहा है क्योंकि दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें -  Dengue cases in Varanasi: बनारस में डेंगू का कहर, मरीजों की संख्या 244 पहुंची, प्लेटलेट्स की मांग बढ़ी

दिलचस्प बात यह भी है कि सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर इस आईपीएल सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स टीम का हिस्सा हैं और मीडियम पेसर के तौर पर टीम से जुड़े हुए हैं। ऐसे में इस मुकाबले में तेंदुलकर परिवार की मौजूदगी और जुड़ाव को लेकर क्रिकेट प्रेमियों की निगाहें और भी बढ़ गई हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि सारा तेंदुलकर इस मुकाबले में किस टीम का समर्थन करती हैं और यह मैच किसके नाम रहता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here