Home अंतरराष्ट्रीय इधर ईरान से चल रही थी बात, उधर ट्रंप ने चीन को...

इधर ईरान से चल रही थी बात, उधर ट्रंप ने चीन को दिखा दी औकात

0
62

डोनाल्ड ट्रंप ने फिर से अपने तीखे जुबानी तीरों से वैश्विक राजनीति में हलचल मचा दी है। ऐसे वक्त में जब ईरान के साथ पाकिस्तान में अमेरिका की बातचीत चल रही थीं, उसी दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने चीन सहित कई बड़े देशों पर सीधा निशाना साधा। उनके स्टेटमेंट ने अंतरराष्ट्रीय कूटनीति और एनर्जी सिक्योरिटी को लेकर नई बहस छेड़ दी है। दरअसल, ट्रंप ने अपने ताजा पोस्ट में चीन, जापान और फ्रांस समेत कई देशों पर जुबानी हमला बोला।

ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा कि हम अब चीन, जापान, फ्रांस, दक्षिण कोरिया, जर्मनी और कई अन्य देशों समेत दुनिया भर के देशों पर एहसान करते हुए होर्मुज स्ट्रेट को खोल रहे हैं। हैरानी की बात है कि इन देशों में यह काम खुद करने का साहस या इच्छाशक्ति नहीं है।

ट्रंप के मुताबिक, इन देशों की इकोनॉमी काफी हद तक ऑयल सप्लाई पर निर्भर है, लेकिन इसके बावजूद ये देश अपनी सुरक्षा जिम्मेदारियों से बच रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि दिलचस्प यह है कि कई देशों के खाली तेल लाने वाले जहाज तेल भरने के लिए अमेरिका की तरफ आ रहे हैं, जो ग्लोबल एनर्जी इक्वेशन में अमेरिका की बढ़ते रोल को दर्शाता है।

यह भी पढ़ें -  Campus: एडेड और राजकीय कॉलेजों के छात्र-छात्राओं को राहत, चार से पांच गुना कम होगा परीक्षा शुल्क

जान लें कि होर्मूज जलडमरूमध्य, विश्व के सबसे अहम समुद्री मार्गों में से एक है, जहां से बड़ी मात्रा में कच्चा तेल लेकर जहाज गुजरते हैं। ऐसे में इस इलाके में किसी भी प्रकार का तनाव ग्लोबल मार्केट पर असर डाल सकता है।

ट्रंप का यह स्टेटमेंट ऐसे वक्त में आया है जब मिडिल-ईस्ट में टेंशन बनी हुई है। ईरान के साथ शांति वार्ता हो रही है। ऐसे में उनका यह रुख न सिर्फ चीन बल्कि अन्य सहयोगी देशों के साथ संबंधों पर भी प्रभाव डाल सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here