Home उत्तर प्रदेश बढ़ती गर्मी को देखते हुए उत्तर प्रदेश में विद्यालयों के शैक्षणिक समय...

बढ़ती गर्मी को देखते हुए उत्तर प्रदेश में विद्यालयों के शैक्षणिक समय में किया गया परिवर्तन

0
204

लगातार बढ़ती गर्मी को देखते हुए स्कूलों का समय बदल दिया गया है। अब कक्षाएं सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक चलेंगी। शिक्षकों को 1:30 बजे तक विद्यालय में रहना होगा। फैसले का उद्देश्य बच्चों को लू और तेज धूप से बचाकर सुरक्षित पढ़ाई सुनिश्चित करना है।

उत्तर प्रदेश के शिक्षा निदेशक (बेसिक) प्रताप सिंह बघेल की ओर से राज्य के समस्त जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को जारी किए गए निर्देश में कहा गया है कि कृपया राहत आयुक्त/अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण, लखनऊ के पत्रसंख्या-1536/कृषि/ हीट वेव/2025-26, दिनांक 27-02-2026 का सन्दर्भ ग्रहण करने का कष्ट करें, जो विद्यालयों में लू-प्रकोप (हीट वेव) से राहत के सम्बन्ध में है।

यह भी पढ़ें -  UP Lekhpal Mains Exam 2022: लेखपाल की परीक्षा में पूछे जा सकते हैं यूपी के समसमायिक मुद्दों से जुड़े सवाल

प्रदेश में गर्मी एवं हीटवेब के दृष्टिगत आपको निर्देशित किया जाता है कि उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन संचालित परिषदीय विद्यालय प्रातः 07.30 बजे से अपरान्ह 01.30 बजे तक संचालित किये जायेंगे। विद्यालय पठन पाठन हेतु छात्र-छात्राएं प्रातः 07.30 बजे से अपरान्ह 12.30 बजे तक उपस्थित रहेंगे तथा विद्यालय में प्रार्थना सभा/ योगाभ्यास प्रातः 07.30 बजे से 07.40 बजे तक तथा मध्यावकाश प्रातः 10.00 बजे से 10.15 बजे तक रहेगा।

शिक्षक/शिक्षामित्र/अनुदेशक/शिक्षणेत्तर कर्मचारी विद्यालय में प्रातः 07.30 बजे से अपरान्ह 01.30 बजे तक उपस्थित रहकर शैक्षिणिक, प्रशासकीय एवं अन्य कार्यों को पूर्ण करेंगे। मान्यता प्राप्त विद्यालयों हेतु विद्यालय प्रबन्ध समिति यथावश्यक निर्णय लेने के लिए अधिकृत होगी। कृपया उक्त आदेश का अनुपालन करना सुनिश्चित करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here