Home उत्तर प्रदेश यूआईडीएआई की नई सुविधा : आधार ऐप से घर बैठें बदलें मोबाइल...

यूआईडीएआई की नई सुविधा : आधार ऐप से घर बैठें बदलें मोबाइल नंबर

0
108

लखनऊ : आधार से जुड़े मोबाइल नंबर को अपडेट अब आसान हो गया है। यूआईडीएआई की नई डिजिटल सुविधा से घर बैठे आधार में दर्ज मोबाइल नंबर अपडेट किया जा सकेगा। यूआईडीएआई का नया आधार ऐप एंड्राएड और आईओएस दोनों में डाउन लोड किया जा सकता है।

ऐप पर आधार नंबर के जरिए लॉगिन करना होगा। लॉगिन करने पर वेरीफिकेशन के लिए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी भेजा जाएगा। कुछ मामलों में फेस ऑथेंटिकेशन जैसे अतिरिक्त विकल्प भी हैं।

ऐप में लॉगिन करने के बाद होम स्क्रीन पर कई सेवाएं दिखेंगी। इसमें अपडेट मोबाइल नंबर विकल्प चुनकर नया मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा। नए नंबर पर ओटीपी आएगा। ओटीपी को दर्ज कर वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद सही भरकर रिक्वेस्ट सबमिट करें। इसके लिए 75 रुपये शुल्क भी देना होगा।

यह भी पढ़ें -  किसान सम्मान निधि: दिवाली से पहले 12वीं किस्त का तोहफा, मैनपुरी के 2.10 लाख किसानों के खातों में पहुंची धनराशि

सबमिशन के बाद अपडेट रिक्वेस्ट नंबर (यूआरएन) मिलेगा, जिसपर स्टेटस ट्रैक कर सकेंगे। आमतौर पर यह प्रक्रिया कुछ दिनों में पूरी हो जाती है और अपडेट होने पर एसएमएस के जरिए सूचना मिलती है। जीपीओ सीपीएम राजेश कुमार ने कहा कि किसी तरह के फ्राड से बचने के लिए आधिकारिक ऐप या वेबसाइट का ही इस्तेमाल करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here