Home अपराध तालाब में डूबने से युवक की मौत, परिजनों में कोहराम

तालाब में डूबने से युवक की मौत, परिजनों में कोहराम

0
112

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के लोनीकटरा थाना क्षेत्र में तालाब में नहाने गए एक युवक की डूबने से मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि इलियासपुर गांव निवासी सर्वेश वर्मा (40) सोमवार सुबह गांव के पास स्थित बड़े तालाब में नहाने गए थे।

उन्होंने अपने कपड़े तालाब किनारे उतारकर रख दिए और पानी में उतरे, लेकिन काफी देर तक बाहर नहीं निकले। जब वह घर वापस नहीं लौटे तो परिजनों को चिंता हुई। तलाश के दौरान तालाब किनारे उनके कपड़े पड़े मिले, जिसके बाद अनहोनी की आशंका पर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची।

यह भी पढ़ें -  Mirzapur: भाजपा नेता की पत्नी ने खाया विषाक्त, इलाज के दौरान मौत, परिजनों में कोहराम

ग्रामीणों की मदद से करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद सर्वेश को तालाब से बाहर निकाला गया और गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र त्रिवेदीगंज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार मृतक नशे का आदी था। परिवार में उसकी दो अविवाहित बेटियां हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here