यूपी में 24 आईएएस अफसरों के तबादले किए गए हैं। अयोध्या, बाराबंकी, गाज़ीपुर, अम्बेडकरनगर, एटा, हापुड़, अलीगढ़, बांदा, फरूखाबाद, सोनभद्र ज़िले के डीएम बदले गए। देर रात भी 40 आईएएस अफसरों के तबादले हुए थे। जिसमें उन्नाव, सुलतानपुर, शामली, अमरोहा, हमीरपुर, मैनपुरी, औरैय्या, सहारनपुर,आगरा, बुलन्दशहर, लखीमपुर खीरी, फतेहपुर, झांसी, श्रावस्ती, रायबरेली के डीएम बदले गए थे।
अविनाश कुमार, जिलाधिकारी, गाजीपुर को जिलाधिकारी, अलीगढ बनाया गया है।
अरविन्द सिंह, अपर भूमि व्यवस्था आयुक्त, राजस्व परिषद, उत्तर प्रदेश को जिलाधिकारी, एटा बनाया गया है।
अमित आसेरी, विशेष सचिव, लोक निर्माण विभाग, उत्तर प्रदेश शासन को जिलाधिकारी, बांदा बनाया गया है।
डा० अंकुर लाठर, उपाध्यक्ष, बुलंदशहर खुर्जा विकास प्राधिकरण को जिलाधिकारी, फर्रुखाबाद बनाया गया है।
कविता मीना, उपाध्यक्ष, मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण को जिलाधिकारी, हापुड़ बनाया गया है।
ईशा प्रिया, विशेष सचिव, पर्यटन विभाग, उत्तर प्रदेश शासन को जिलाधिकारी, अम्बेडकर नगर बनाया गया है।
चर्चित गौड़, अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, उ०प्र० राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण, कानपुर नगर को जिलाधिकारी, सोनभद्र बनाया गया है।
अनुपम शुक्ला, जिलाधिकारी, अम्बेडकर नगर को जिलाधिकारी, गाजीपुर बनाया गया है। बनाया गया है।
शशांक त्रिपाठी, जिलाधिकारी, बाराबंकी को जिलाधिकारी, अयोध्या बनाया गया है।
ईशान प्रताप सिंह, विशेष सचिव, मा० मुख्यमंत्री तथा नागरिक उड्डयन विभाग, उ०प्र० शासन एवं निदेशक, नागरिक उड्डयन को जिलाधिकारी, बाराबंकी बनाया गया है।
निखिल टीकाराम फुंडे, जिलाधिकारी, अयोध्या को विशेष सचिव, मा० मुख्यमंत्री, उ०प्र० शासन बनाया गया है।
प्रेम रंजन सिंह, जिलाधिकारी, एटा को अपर राज्य परियोजना निदेशक, सर्व शिक्षा अभियान तथा निदेशक, मध्यान्ह भोजन अभिकरण बनाया गया है।
अभिषेक पाण्डेय, जिलाधिकारी, हापुड़ को अपर भूमि व्यवस्था आयुक्त, राजस्व परिषद, उत्तर प्रदेश बनाया गया है।
संजीव रंजन, जिलाधिकारी, अलीगढ़ को विशेष सचिव, कृषि विभाग, उत्तर प्रदेश शासन बनाया गया है।
जे० रीभा, जिलाधिकारी, बांदा को विशेष सचिव, भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग, उत्तर प्रदेश शासन बनाया गया है।
अरूण कुमार, विशेष सचिव, भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग, उ०प्र० शासन तथा अपर निदेशक, भूतत्व एवं खनिकर्म, उत्तर प्रदेश को विशेष सचिव, भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग, उत्तर प्रदेश शासन के प्रभार से अवमुक्त किया गया।
आशुतोष कुमार द्विवेदी, जिलाधिकारी, फर्रुखाबाद को विशेष सचिव, लोक निर्माण विभाग, उत्तर प्रदेश शासन की जिम्मेदारी डी गई है।
बद्री नाथ सिंह, जिलाधिकारी, सोनभद्र को विशेष सचिव, उच्च शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश शासन बनाया गया है।
दीक्षा जैन, मुख्य विकास अधिकारी, कानपुर नगर को अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण, कानपुर बनाया गया है।
डा0 अपराजिता सिंह सिनसिनवार, मुख्य विकास अधिकारी, शाहजहांपुर को उपाध्यक्ष, बुलंदशहर खुर्जा विकास प्राधिकरण की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
प्रणता ऐश्वर्या, मुख्य विकास अधिकारी, सीतापुर को उपाध्यक्ष, मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण बनाया गया है।
उत्कर्ष द्विवेदी, संयुक्त मजिस्ट्रेट, सोनभद्र को मुख्य विकास अधिकारी, शाहजहांपुर बनाया गया है।
अभिनव जे० जैन, संयुक्त मजिस्ट्रेट, मथुरा को मुख्य विकास अधिकारी, कानपुर नगर की नवीन जिम्मेदारी डी गई है।
दीक्षा जोशी, संयुक्त मजिस्ट्रेट, मेरठ को मुख्य विकास अधिकारी, सीतापुर बनाया गया है।








