Home उत्तर प्रदेश पुलिस लाइन में पासिंग आउट परेड की रिहर्सल, एसएसपी ने लिया जायजा

पुलिस लाइन में पासिंग आउट परेड की रिहर्सल, एसएसपी ने लिया जायजा

0
108

उन्नाव के रिजर्व पुलिस लाइन में शनिवार को रिक्रूट आरक्षियों के 9 माह के आधारभूत प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद 26 अप्रैल को प्रस्तावित पासिंग आउट परेड की रिहर्सल आयोजित की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह ने परेड का निरीक्षण कर टोलीवार मार्च पास्ट, कदमताल और सलामी की जांच की तथा आरक्षियों के अनुशासन और समन्वय की सराहना की।

यह भी पढ़ें -  मोबाइल से रखें दूरी: चाहते हैं लाडला किताबों से पाए संस्कार तो पहले खुद बदलें व्यवहार, सामने आएगा सुखद परिणाम

इस दौरान रिक्रूट्स को संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ दिलाई गई। एसएसपी ने संबोधन में जनसेवा, पीड़ित केंद्रित पुलिसिंग, महिला सशक्तिकरण और तकनीकी दक्षता पर जोर दिया। साथ ही परेड के सफल आयोजन के लिए सुरक्षा व अन्य व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here