Home अपराध बुलंदशहर से पाकिस्तानी नागिरक गिरफ्तार, फर्जी आधार व ड्राइविंग लाइसेंस भी बरामद

बुलंदशहर से पाकिस्तानी नागिरक गिरफ्तार, फर्जी आधार व ड्राइविंग लाइसेंस भी बरामद

0
70

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में पुलिस ने एक पाकिस्तानी मूल के व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जो कथित रूप से लंबे समय से अवैध रूप से भारत में रह रहा था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) दिनेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी वासिद वर्ष 1980 के आसपास अपनी मां के साथ दीर्धावधि वीजा पर भारत आया था।

मां के निधन के बाद उसने यहां अवैध रूप से रहना जारी रखा और फर्जी आधार कार्ड तथा ड्राइविंग लाइसेंस बनवा लिए। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी ने आधार कार्ड में अपने पिता का नाम फर्जी तरीके से ‘लईक’ दर्ज करा लिया, जबकि उसके वास्तविक पिता पाकिस्तानी मूल के इरशाद बताए जा रहे हैं।

पुलिस के अनुसार, आरोपी बुलंदशहर के गुलावटी कस्बे में रह चुका है तथा वर्तमान में बुलंदशहर नगर शकी बीसा कॉलोनी में रह रहा था। उसे हिरासत में लेकर गहन पूछताछ की जा रही है तथा मामले से जुड़ी अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें -  यूपी चुनाव: 301 मौजूदा विधायक दोबारा चुनाव मैदान में, इनमें से 284 की संपत्ति में हुआ 25 हजार फीसदी तक का इजाफा

पुलिस जांच में सामने आया है कि वासिद पहले भी कानून के शिकंजे में आ चुका है। वर्ष 2012 में मेरठ के थाना ब्रह्मपुरी पुलिस ने उसे विदेशी अधिनियम की धारा 14 के तहत गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इसी आपराधिक रिकॉर्ड की वजह से उसका लॉन्ग टर्म वीजा नहीं बन पा रहा था, जिसके बाद उसने फर्जी कागजात का सहारा लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि इन फर्जी दस्तावेजों को बनवाने में किन स्थानीय लोगों ने उसकी मदद की थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here