Home अपराध लखनऊ में छात्र की पीट-पीटकर हत्या, पत्नी समेत गुरुकुल संचालक गिरफ्तार

लखनऊ में छात्र की पीट-पीटकर हत्या, पत्नी समेत गुरुकुल संचालक गिरफ्तार

0
50

कानपुर। कानपुर में महाराजपुर क्षेत्र में 11 वर्षीय छात्र दिव्यांश की पीट-पीटकर हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में श्रीरामानुज भागवत वेद विद्यापीठ का संचालक सौरभ मिश्रा उर्फ कन्हैया मिश्रा तथा हर्षिता सोनी शामिल हैं। दोनों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि पूर्वी दीन खेड़ा, राजाजीपुरम थाना पारा, लखनऊ स्थित श्रीरामानुज भागवत वेद विद्यापीठ के संचालक सौरभ मिश्रा पर आरोप है कि उसने ग्राम गौरिया थाना महाराजपुर निवासी 11 वर्षीय छात्र दिव्यांश के साथ बर्बरता पूर्वक मारपीट की, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। घटना के बाद आरोपी ने उबर के माध्यम से किराये की कार लेकर छात्र के शव को उसके गांव भिजवा दिया।

यह भी पढ़ें -  UP bypoll Results: उपचुनाव में हार के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव का आरोप- भाजपा ने छल-बल से जनमत को किया प्रभावित

पुलिस आयुक्त कानपुर नगर के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना महाराजपुर पुलिस ने मुकदमा संख्या 155/2026, धारा 103(1), 238, 3(5) बीएनएस के तहत कार्रवाई करते हुए सौरभ मिश्रा उर्फ कन्हैया मिश्रा तथा हर्षिता सोनी को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लकड़ी का डंडा, चार सीसीटीवी कैमरे, वायर, सीसीटीवी पोर्ट स्विच, एडॉप्टर, वाई-फाई बॉक्स, छह मुहरें, इंक पैड, नीली फाइल, 68 प्रपत्र, सीसीटीवी फुटेज तथा दो एंड्रॉयड मोबाइल और एक कीपैड मोबाइल बरामद किए हैं।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार करने वाली टीम में अतिरिक्त निरीक्षक सुनील कुमार वर्मा, उपनिरीक्षक अमित यादव, उपनिरीक्षक अनुज कुमार पटेल, महिला उपनिरीक्षक शिक्षा भारती तथा हेड कांस्टेबल फरमूद अली शामिल रहे। मामले में अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here