आज 28 अप्रैल, 2026 वैशाख शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि और मंगलवार का दिन है। द्वादशी तिथि आज शाम 6 बजकर 52 मिनट तक रहेगी, उसके बाद त्रयोदशी तिथि लग जाएगी। आज रात 10 बजकर 36 मिनट तक उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। आज परशुराम द्वादशी है साथ ही आज रुक्मणी द्वादशी भी मनाई जाएगी। इसके अलावा आज भौम प्रदोष व्रत किया जाएगा।
मेष राशि
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज घर से संबंधित किसी समस्या का समाधान मिलने वाला है। आप आज अपने व्यक्तिगत कार्यों पर ध्यान दे पाएंगे। बच्चों की शिक्षा और करियर से संबंधित काम हो सकता है। आज बिजनेस में आपको अच्छे ऑर्डर मिल सकते हैं। आज सिर्फ अपने कार्य की गुणवत्ता को बेहतर करने पर ध्यान देंगे। इलेक्ट्रिक से संबंधी कार्य करते वक्त सावधानी और सुरक्षा के मानकों का ध्यान अवश्य रखें। आज ऑफिस में सहयोगियों के साथ मेलजोल बढ़ेगा। दांपत्य जीवन में सामंजस्यपूर्ण स्थिति होगी।
वृष राशि
आपके लिए आज का दिन कुछ नये अनुभव लेकर आने वाला है। आज आपको अपने क्रय क्षमता को संयमित रखने की सख्त जरूरत है। आज फालतू की बातों में ध्यान बिलकुल ना दे और अपने काम पर फोकस रहें। आज दोपहर बाद परिस्थितियां सकारात्मक रहेंगी। समय के समुचित सदुपयोग से शुभ लाभ मिलने के योग है। आज आप व्यक्तिगत कार्यों के साथ-साथ सामाजिक व्यवस्था को बेहतर बनाने जैसे कार्यों में भी रुचि लेंगे साथ ही अपनी योग्यता और कार्य क्षमता से नया मुकाम हासिल कर लेंगे।
मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिए यादगार रहने वाला है। आज बिजनेस में नई उपलब्धियां मिलने की संभावना है। अपने कार्यक्षेत्र में जो बदलाव किए हैं, भविष्य में उसका परिणाम काफी अच्छा और दूरगामी होगा। ऑफिशियल यात्रा करना पड़ सकती है। प्रमोशन की संभावनाएं बन रही है। दांपत्य जीवन में एक दूसरे के प्रति सम्मानजनक रवैया रहेगा और घर में सुकून भरा खुशनुमा माहौल होगा। भावुकता में निर्णय करने से बचें। आज बिना सोचे समझे किसी पर भरोसा ना करें। आज आपकी आय में बढ़ोतरी होने के असार है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। दुर्जन की संगति में ना पड़ें। माता पिता की सेहत का खास ख्याल रखें।
कर्क राशि
आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। इस समय अपने व्यक्तिगत कार्यों पर ज्यादा ध्यान दें। पिछले कुछ समय से चल रही परेशानियों से राहत मिलेगी। आज अचानक ही आपको कहीं से महत्वपूर्ण सहयोग और उचित सलाह मिलने से आपके काम को नयी गति मिलेगी। विदेश जाने के लिए प्रयास कर रहे लोगों को शुभ संकेत मिलने के असार है। कार्यक्षेत्र में अनावश्यक हस्तक्षेप करने से बचें, इससे सहयोगी और कर्मचारियों की कार्य क्षमता प्रभावित हो सकती हैं। आज फैसला करने में जल्दबाजी ना करें।
सिंह राशि
आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा। सुनियोजित दिनचर्या और नियंत्रित खान-पान से आप अपने स्वास्थ्य को अच्छा कर सकते हैं। आप अपने दम पर हर काम को करने की क्षमता महसूस करेंगे और आप ऐसा ही करेंगे भी। अगर घर के रख-रखाव संबंधी योजनाएं बन रही हैं, तो उसमें वास्तु संबंधी नियमों का भी पालन करना उचित रहेगा। आज आप अपने किसी खास हुनर के दम पर छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन शुभ है, किसी प्रतियोगी परीक्षा का परिणाम आपके पक्ष में आयेगा।
कन्या राशि
आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहेगा। आज आप कुछ महत्वपूर्ण आउट डोर गेम्स अपनी दिनचर्या में जरूर शामिल करें इससे ऐसा करके आप स्वास्थ्य में सकारात्मक बदलाव महसूस करेंगे। किसी रिश्तेदार से चल रही अनबन आज समाप्त हो जाएगी , इससे आपके रिश्ते में पहले से बेहतर होंगे। परिवार के साथ मनोरंजक प्रोग्राम भी बनायेंगे। व्यवसाय में बहुत ही संजीदगी और गंभीरता से काम करने की जरूरत है। इस समय व्यापार के प्रचार प्रसार संबंधी योजनाओं पर पुनर्विचार अवश्य करें। आज छोटा-बड़ा निर्णय लेते समय किसी सीनियर का मार्गदर्शन लेना जरूरी है। जीवनसाथी के साथ भावनात्मक संतुलन बनाकर रखें।
तुला राशि
आज का दिन आपके लिए ख़ास होने वाला है। आज आपको अपने स्वभाव में पारिवारिक परिवेश के अनुसार कुछ जरूरी बदलाव करना चाहिए। आज आप किसी सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेंगे और उसी सामाजिक संस्था की तरफ से आपको सम्मानित भी किया जाएगा। घर में किसी खास व्यक्ति के आने से कुछ महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार विमर्श भी होगा। आज आलस को अपने ऊपर हावी ना होने दें। इससे आपकी कार्य क्षमता प्रभावित हो सकती है। आज अपनी योजनाओं और गतिविधियों को सीक्रेट रखें। आज व्यापार में आ रही समस्याओं का काफी हद तक निवारण होगा। अनुभवी लोगों का सहयोग और मार्गदर्शन आपके लिए सहायक रहेगा। नौकरी में कार्यभार बढ़ने की वजह से घर पहुंचने में देर हो सकती है। परिवार को प्राथमिकता अवश्य दें।
वृश्चिक राशि
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज किसी अपरिचित व्यक्ति से ज्यादा घुलना-मिलना ठीक नहीं है। आज अपनी खास बात किसी से शेयर ना करें। भविष्य से रिलेटेड निर्णय लेते समय अपनी माँ से एक बार विचार विमर्श जरूर करें आज उनके द्वारा दिए सुझाव आपके भविष्य में काफी लाभकारी साबित हो सकता है। आपकी धर्म-कर्म और आध्यात्मिक कार्यों में भी आस्था बढ़ेगी। दांपत्य जीवन में नयी खुशियां आयेंगी। आज आप नया वाहन लेने का मन बनायेंगे। छोटे बच्चों का ख़ास ख्याल रखें।
धनु राशि
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। आज व्यावसायिक कार्यप्रणाली में बेहतर सुधार होगा, जिससे आपके कार्य सुचारु रूप से पूरे होते रहेंगे। यह समय रुकी हुई पेमेंट को कलेक्ट करने और आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए बहुत सही समय है। आज नौकरी कर रहे लोगों को फोन द्वारा किसी उच्चाधिकारी से महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है। आज आप परिवार में सदस्यों के साथ सुखद पल बितायेंगे और घर में मेहमानों के आगमन से चहल-पहल भरा खुशनुमा माहौल रहेगा। बच्चे आज खेलकूद में ज्यादा व्यस्त रहेंगे।
मकर राशि
आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहने वाला है यदि आज आप अच्छी तरह योजना बनाकर किसी भी रुके हुए कार्य करेंगे तो कार्य में सफलता अवश्य मिलेगी। आप अपनी विलक्षण प्रतिभा को पहचाने और पूरी ऊर्जा के साथ अपनी दिनचर्या व कार्यप्रणाली को व्यवस्थित रखने का प्रयास करें साथ ध्यान रहे कि आपके सरल स्वभाव का कुछ लोग गलत फायदा उठाने की कोशिश करेंगे आपको इनसे सावधान रहने की जरूरत है। वकीलों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है किसी क्लाइंट से आपको धनलाभ होने की संभावना है।
कुंभ राशि
आज का दिन आपके लिए कुछ सुनहरे अवसर लेकर आने वाला है। आज आप अपनी पूरी ऊर्जा जरूरतमंद लोगों की मदद में लगायेंगे। आज आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की सख्त जरूरत है। आज जीवनसाथी और पारिवारिक सदस्यों का पूर्ण सहयोग रहेगा आपके आपसी रिश्ते सौहार्दपूर्ण बने रहेंगे। बिजनेस के कार्यों में सुधार होगा। स्टाफ और कर्मचारियों का सहयोग बना रहेगा। ऑफिस में उच्चाधिकारियों के साथ ताल-मेल अच्छे रहेंगे। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। किसी धार्मिक स्थल पर घूमने जायेंगे।
मीन राशि
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आज आपके व्यक्तित्व में सकारात्मक बदलाव आएगा और रहन-सहन के प्रति अधिक सजग रहने की जरूरत है। आपका कर्तव्यपरायण और निष्पक्ष व्यक्तित्व आपके आस पास के लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा। आज किसी रुके हुए काम को पूरा करने के लिए उचित समय है। किसी भी योजना को क्रियान्वित करने से पहले घर के सदस्यों की सलाह जरूर ले। लेनदेन के मामलों में आज आपको सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आज अगर यात्रा का विचार बना रहे है, तो अपने सामान का ध्यान रखें। छात्रों को जल्द ही सफलता मिलने के योग बन रहे है।











