Home Technology दक्षिण सूडान में प्लेन क्रैश, विमान में सवार सभी 14 लोगों की...

दक्षिण सूडान में प्लेन क्रैश, विमान में सवार सभी 14 लोगों की मौत

0
155

इस वक्त की बड़ी खबर दक्षिण सूडान से सामने आ रही है। यहां दक्षिण सूडान की राजधानी के बाहरी इलाके में सोमवार को एक सेस्ना विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में विमान में सवार सभी 13 यात्री और पायलट की मौत हो गई। यह जानकारी देश के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने दी। प्राधिकरण ने कहा कि प्रारंभिक रिपोर्टों से संकेत मिलता है कि खराब मौसम के कारण कम दृश्यता होने से विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ होगा। अधिकारियों ने बताया कि विमान में सवार लोगों में दो केन्याई नागरिक थे, जबकि बाकी सभी दक्षिण सूडानी थे।

नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने जानकारी देते हुए बताया कि जुबा से लगभग 20 किलोमीटर (12 मील) दूर स्थित दुर्घटनास्थल पर सूचना जुटाने और आपातकालीन सेवाओं की सहायता के लिए एक टीम भेजी गई है। सोशल मीडिया पर साझा किए गए दुर्घटनास्थल के वीडियो में विमान का मलबा आग की लपटों में घिरा दिखाई दे रहा है। वीडियो में स्थान पहाड़ी और धुंध भरा प्रतीत हो रहा है। फिलहाल मौके पर आपातकालीन सेवाएं भेज दी गई हैं और मलबा हटाने का काम किया जा रहा है। मामले से जुड़ी अधिक जानकारी की प्रतिक्षा की जा रही है।

यह भी पढ़ें -  दिल्ली निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस कमेटी में जगदीश टाइटलर, बीजेपी की आपत्तियां

बता दें कि हाल ही में एक अन्य हादसे में दिल्ली एयरपोर्ट से ज्यूरिख जाने के लिए ‘स्विस इंटरनेशनल एयर लाइन्स’ के एक विमान को उड़ान भरने के दौरान तकनीकी खराबी के कारण रोका गया। विमान में 232 यात्री सवार थे। विमानन कंपनी के प्रवक्ता ने बताया कि छह यात्रियों को चिकित्सीय सहायता दी जा रही है। सूत्रों के अनुसार, ए330 विमान से संचालित ज्यूरिख जाने वाली उड़ान एलएक्स147 के एक ‘लैंडिंग गियर’ की बाईं ओर से धुआं उठता देखा गया, जिसके बाद चालक दल ने उड़ान भरने की प्रक्रिया बीच में ही रोक दी और पूर्ण आपातकालीन प्रतिक्रिया शुरू कर दी गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here