Home अपराध खुद की शादी का कार्ड बांटते-बांटते जेल पहुंचा कांग्रेस नेता

खुद की शादी का कार्ड बांटते-बांटते जेल पहुंचा कांग्रेस नेता

0
71

अपनी शादी का कार्ड बांटते-बांटते किसान कांग्रेस का जिला अध्यक्ष जेल पहुंच गया। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रवि चंद्रवंशी को पुलिस ने उस वक्त गिरफ्तार कर लिया, जब वह अपनी शादी की तैयारियों में व्यस्त था। उसकी शादी 7 मई को तय थी और वह पूरे उत्साह के साथ कार्ड वितरण सहित अन्य तैयारियों में जुटा हुआ था। इसी बीच उसकी गर्लफ्रेंड ने कवर्धा महिला थाने में दुष्कर्म की शिकायत की थी।

आरोपी रवि चंद्रवंशी ग्राम परसवारा, थाना पांडातराई का रहने वाला है। वह किसान कांग्रेस का कबीरधाम जिला अध्यक्ष बताया जा रहा है। रवि की शादी की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी थीं। 7 मई को बारात जानी थी। इसी बीच मामले ने अचानक नया मोड़ ले लिया। पुलिस ने उसे रायपुर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी की खबर मिलते ही राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चा तेज हो गई।

दरअसल, पांडातराई क्षेत्र की एक युवती ने रवि चंद्रवंशी के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते महिला थाना में शिकायत दर्ज कराई। युवती का आरोप है कि रवि ने शादी का झांसा देकर करीब दस वर्षों तक यौन शोषण किया। शिकायत मिलते ही महिला थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें -  एमपी मदरसा शॉकर! खंडवा में मौलवी ने 5 साल की बच्ची से किया दुष्कर्म, न्यायिक हिरासत में भेजा

युवती ने शुक्रवार को महिला थाना पहुंच कर लिखित शिकायत दर्ज कराई कि कांग्रेस नेता रवि चन्द्रवंशी ने साल 2016 से शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण किया। पीड़िता ने बताया कि जब भी वह शादी की बात करती, रवि सामाजिक कारणों का हवाला देकर उसे टाल देता था। उसने बताया कि लंबे समय तक भरोसे में रखकर आरोपी उसका शोषण करता रहा।

इस रिपोर्ट पर अलग-अलग धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया। रवि चंद्रवंशी को को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है। रायपुर से विशेष टीम पहुंची थी। पुलिस के अनुसार मामले की जांच जारी है और पीड़िता के बयान सहित अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here