Home अपराध तीन बीघा जमीन का झांसा देकर दुष्कर्म, धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव

तीन बीघा जमीन का झांसा देकर दुष्कर्म, धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव

0
135

पीलीभीत। तीन बीघा जमीन का लालच देकर एक युवक ने महिला को झांसे में लिया। इसके बाद अपने साथ लेकर किराए के कमरे में सात दिन में कई बार जबरन दुष्कर्म किया। मौका पाकर पीड़िता घर पहुंची और पति को पूरी बात बताई। जहानाबाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थाना जहानाबाद में दी गई तहरीर में क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि ग्राम कुकरीखेड़ा का रहने वाला इरशाद अंसारी उर्फ नन्हे से उसकी मुलाकात हुई। उसने तीन बीघा जमीन दिलाने का झांसा दिया। इसके बाद 22 अप्रैल को बरेली के नवाबगंज क्षेत्र स्थित एक मकान में ले गया। आरोप है कि वहां आरोपी ने पति से तलाक लेने और धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाया। कहा कि ऐसा करने के बाद उससे निकाह कर लेगा। 22 अप्रैल से 28 अप्रैल तक आरोपी ने जबरन शारीरिक संबंध बनाए। विरोध करने पर उसे व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देता रहा। फिर किसी तरह मौका पाकर पीडिता आरोपी के चंगुल से निकली और घर पहुंचकर पति को पूरी जानकारी दी। कुछ समय बाद वह पति के साथ गई तो आरोपी कमरा बंद करके जा चुका था।

यह भी पढ़ें -  पहली बार भारतीय नौसेना ने अग्निवीर योजना के तहत 341 महिला नाविकों को शामिल किया

मकान मालिक की मौजूदगी में ताला तुड़वाकर देखा गया तो पीड़िता के 25 हजार रुपये, गहने, बीमा बांड, मार्कशीट, आयुष्मान कार्ड, बैंक पासबुक सहित अन्य दस्तावेज गायब थे। उसने कहा कि पहले भी आरोपी शादी के नाम पर 50 हजार रुपये और जेवरात ले चुका है। जहानाबाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। सीओ सदर नताशा गोयल ने बताया कि जमील का लालच देकर महिला से धर्म परिवर्तन कर निकाह का दबाव बनाने के आरोप में महिला की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम लगाई गई है।

दिल्ली की तलाकशुदा महिला से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में एसपी के आदेश पर एफआईआर दर्ज कर ली गई। पुलिस ने महिला के बयान कराने के साथ ही विवेचना शुरू कर दी। एक तरफ पुलिस तीन दिन बाद भी आरोपी राजदीप शर्मा को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। जबकि चर्चा ये भी है कि वह फरार नहीं है। सुलह को लेकर भी चर्चाएं तेज हो चुकी है। हालांकि पुलिस के स्तर से सुलह की पुष्टि नहीं है। मगर अब तक आरोपी की गिरफ्तारी भी नहीं की जा सकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here