Home अपराध स्कूल वाहन का स्टेयरिंग फेल होने से हादसा, जुगाड़ चालक की मौत...

स्कूल वाहन का स्टेयरिंग फेल होने से हादसा, जुगाड़ चालक की मौत एक घायल

0
101

अमरोहा। डिडौली थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में जुगाड़ वाहन चालक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। हादसा जोया-बम्बूगढ़ मार्ग पर पतखोई गांव के पास हुआ, जब एक स्कूल वाहन का स्टेयरिंग अचानक फेल हो गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

हादसा डिडौली कोतवाली क्षेत्र में पतखोई गांव के पास हुआ। पुलिस के अनुसार, सुबह करीब आठ बजे अमरोहा की ओर जा रहा टाटा मैजिक स्कूल वाहन अनियंत्रित होकर पहले सड़क किनारे खड़े बिजली के खंभे से टकराया। इसी दौरान सामने से आ रहे जुगाड़ वाहन से उसकी भिड़ंत हो गई। हादसे में जुगाड़ वाहन चला रहे दिलशाद (37) पुत्र रियाज निवासी मोहल्ला अहमद नगर, थाना अमरोहा नगर की मौत हो गई। उनके साथ सवार उनके साढ़ू दानिश निवासी दिल्ली दरवाजा, थाना नखासा (संभल) घायल हो गए। घटना के बाद स्कूल वाहन का चालक मौके से फरार हो गया।

यह भी पढ़ें -  मुलायम सिंह की पुण्यतिथि पर अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि

सूचना मिलने पर डिडौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जबकि घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र बालियान ने बताया कि मामले में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here