Home उत्तराखंड बाबा केदार के दर्शन को पहुंचे कैलाश खेर, दिव्य दर्शन प्राप्त कर...

बाबा केदार के दर्शन को पहुंचे कैलाश खेर, दिव्य दर्शन प्राप्त कर की विशेष पूजा-अर्चना

0
155

देहरादून। प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर ने गुरुवार को उत्तराखंड में ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग श्री केदारनाथ धाम पहुंचकर बाबा केदार के दिव्य दर्शन प्राप्त कर विशेष पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने यात्रा के लिए की गई व्यवस्थाओं की खुलकर सराहना करते हुए कहा कि श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या के बावजूद यात्रा सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं सुचारू रूप से संचालित हो रही है।

उन्होंने यहां अपने लोकप्रिय भक्ति गीत ”जय जय केदारा” प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया, जिसमें उपस्थित श्रद्धालु भी भावविभोर होकर शामिल हुए। श्री खेर के मंदिर परिसर में पहुंचने पर जिला प्रशासन, केदार सभा के सदस्यों तथा मंदिर समिति के सदस्यो ने स्वागत किया वहीं श्रद्धालुओं में भी उत्साह का माहौल देखने को मिला।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में श्री केदारनाथ धाम की व्यवस्थाओं में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। उन्होंने जिला प्रशासन, पुलिस, तीर्थ पुरोहितों, मंदिर समिति, केदार सभा से सदस्यों से मुलाकात कर यात्रा व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा यात्रा के लिए की गई बेहतर व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि इतनी अधिक संख्या में श्रद्धालुओं के बावजूद व्यवस्था बनाए रखना प्रशंसनीय है।

यह भी पढ़ें -  केरल KEAM 2022 परिणाम इस सप्ताह cee.kerala.gov.in पर होगा: विवरण यहाँ

गायक कैलाश खेर ने उच्च हिमालयी क्षेत्र की विषम परिस्थितियों के बीच भी श्रद्धालुओं की सुगम एवं सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन एवं पुलिस की तत्परता की सराहना की। उन्होंने जिलाधिकारी विशाल मिश्रा सहित जनपद की समस्त प्रशासनिक टीम की प्रशंसा करते हुए कहा कि सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि बाबा केदार की नगरी में पहुंचकर मन को अद्भुत शांति और ऊर्जा मिलती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here