Home उत्तर प्रदेश महादेवा में मलमास मेले की तैयारियों का एसडीएम ने किया निरीक्षण

महादेवा में मलमास मेले की तैयारियों का एसडीएम ने किया निरीक्षण

0
85

रामनगर/बाराबंकी। पौराणिक तीर्थ स्थल लोधेश्वर महादेवा में 17 मई से शुरू होने वाले पुरुषोत्तम मास (मलमास) मेले की तैयारियों को लेकर प्रशासन सक्रिय हो गया है। यह मेला 15 जून तक चलेगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इसी क्रम में सोमवार को उपजिलाधिकारी आनंद तिवारी और पुलिस क्षेत्राधिकारी गरिमा पंत ने मेला स्थल का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

अधिकारियों ने मंदिर प्रांगण, निकास द्वार, शिव भरण सरोवर एवं पूरे मेला परिसर का भ्रमण किया। निरीक्षण के दौरान बैरिकेटिंग, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, भीड़ नियंत्रण और आवागमन मार्ग की व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। एसडीएम आनंद तिवारी ने निर्देश दिए कि मेले से पूर्व सभी मूलभूत सुविधाएं समय से पूर्ण कर ली जाएं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

यह भी पढ़ें -  'राजनीति छोड़ देती अगर...': ईडी के अभिषेक के समन के बाद ममता बनर्जी

उन्होंने साफ-सफाई, शौचालय व्यवस्था तथा जलभराव से निपटने के लिए विशेष सतर्कता बरतने के भी निर्देश दिए। ग्राम प्रधान लोधौरा अजय कुमार तिवारी को मेला क्षेत्र में साफ-सफाई व अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने के निर्देश दिए गए, जबकि तहसीलदार विपुल कुमार सिंह से प्रगति की जानकारी ली गई। इस दौरान थाना प्रभारी अरुण कुमार सिंह, महादेवा चौकी प्रभारी रजनीश कुमार पांडेय, क्षेत्र पंचायत सदस्य सतीश यादव सहित अन्य अधिकारी व पुलिस बल मौजूद रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here