Home अपराध प्राइवेट बस में महिला के साथ गैंगरेप, पुलिस ने दो आरोपियों को...

प्राइवेट बस में महिला के साथ गैंगरेप, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

0
118

देश की राजधानी दिल्ली में गुरुवार को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, दिल्ली में एक बस में महिला के साथ गैंगरेप किया गया है। पीड़िता महिला ने घटना की सूचना पुलिस को दी तब पुलिस ने मामले में एक्शन लिया और घटना से जुड़े दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आइए जानते हैं कि इस घटना को लेकर अब तक क्या जानकारी सामने आई है।

दिल्ली में जिस बस में महिला के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया है, वह एक प्राइवेट बस बताई जा रही है। दिल्ली पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए वारदात में इस्तेमाल की गई बस को भी जब्त कर लिया। फिलहाल मामले से जुड़े दोनों आरोपी गिरफ्तार बताए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें -  केंद्रीय बजट 2023: एफएम निर्मला सीतारमण ने बजट के दिन पारंपरिक मंदिर सीमा लाल साड़ी पहनी

दिल्ली में इस जघन्य वारदात को लेकर अब पुलिस का बयान भी सामने आ गया है। पुलिस की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता को आरोपियों ने रानी बाग इलाके से बस में बैठाया था। फिर आरोपी महिला को नांगलोई के इलाके में ले गए और वहां जाकर उसके साथ रेप किया। इस घटना को लेकर दिल्ली पुलिस ने रानी बाग पुलिस स्टेशन में मुकदमा दर्ज किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here