हसनगंज पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए दो युवकों और एक बाल अपचारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की गई स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल भी बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, 6 जून को मोटरसाइकिल चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच के दौरान पुलिस टीम ने गढ़ी फतेहाबाद तिराहे के पास से आरोपियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान आलोक सिंह (22) निवासी अमोइया, अनुज सिंह (21) निवासी सराय मलकादीम तथा एक 17 वर्षीय बाल अपचारी के रूप में हुई है। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई है। पुलिस ने सभी आरोपियों को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश कर दिया।








