Home Technology एलडीए वीसी का व्हाट्सएप हैक, हैकरों ने फर्जी नंबर से अकाउंट बनाकर...

एलडीए वीसी का व्हाट्सएप हैक, हैकरों ने फर्जी नंबर से अकाउंट बनाकर लगाई फोटो

0
34

लखनऊ : साइबर हैकर ने एक बार फिर लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार को निशाना बनाया। उनका व्हाट्सएप नंबर हैक करके फोटो के माध्यम से वियतनाम देश के कोड व नंबर से फर्जी व्हाट्सएप एकांउट बनाकर देश-विदेश में मैसेज भेजे।

शुक्रवार सुबह निजी नंबर पर परिचितों की कॉल आने के बाद उपाध्यक्ष को साइबर हैकिंग का पता चला। ये जानकारी मिलते ही साइबर सेल की एक टीम एलडीए पहुंची। अकाउंट बनाकर साइबर सेल ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

हालांकि यह जानकारी नहीं हो सकी कि फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट कब से चल रहा था और कितनों को ठगी का शिकार बनाया गया है। उपाध्यक्ष ने बताया कि उनका निजी मोबाइल नंबर हैक करके वियतनाम देश का कोड +84 के साथ वहां के मोबाइल नंबर 528110165 से फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बनाया गया। उस पर उनकी फोटो लगाई गई। कुछ लोगों के पास उस नंबर से मैसेज गए तो उनके द्वारा जानकारी हुई। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें -  एचडीएफसी बैंक यूजर्स अलर्ट: 6 लोगों ने बनाई फर्जी वेबसाइट, क्रेडिट कार्ड धारकों को ठगा

उन्होंने अपने सभी परिचितों को कॉल, मैसेज और व्हाट्सएप स्टेट्स के माध्यम से अपील की है कि यदि इस नंबर से या अन्य किसी बाहरी नंबर से कॉल, मैसेज, व्हाट्सएप कॉल, चैट आती है तो रिप्लाई न करें। नंबर ब्लॉक करें। किसी तरह की रुपये की मांग करते हैं तो कतई न दें।

बता दें कि दो माह पहले उपाध्यक्ष का व्हाट्सएप नंबर हैक हुआ था। हैकरों ने अधिकारी, कर्मचारी व उनके परिचितों को मैसेज भेजकर 40 से 70 हजार रुपये मांगे थे। उसी दिन अपर सचिव ज्ञानेंद्र वर्मा की फर्जी फेसबुक आईडी बनाई गई थी। अभियंताओं के भी व्हाट्सएप नंबर हैक किए गए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here