Home अपराध कार का शीशा तोड़कर एक करोड़ के जेवरात से भरा बैग ले...

कार का शीशा तोड़कर एक करोड़ के जेवरात से भरा बैग ले उड़े चोर

0
107

बाराबंकी : बाराबंकी के नगर कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ-अयोध्या हाईवे स्थित संगरीला फैमिली रेस्टोरेंट की पार्किंग में देर रात चोरों ने इस वारदात को अंजाम देते हुए कार का शीशा तोड़कर करीब एक करोड़ रुपये के जेवरात और 30 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है।

जानकारी के अनुसार बाराबंकी के बदोसराय थाना क्षेत्र निवासी इकराम खान, जो वर्तमान में लखनऊ में रहते हैं, कल रात अपने परिवार के साथ बहराइच में आयोजित एक शादी समारोह से लौट रहे थे। रास्ते में रात करीब नौ बजे उन्होंने लखनऊ-अयोध्या हाईवे स्थित शंग्रीला फैमिली रेस्टोरेंट पर भोजन करने के लिए अपनी कार पार्किंग में खड़ी की और परिवार के साथ अंदर चले गए।

करीब एक घंटे बाद जब परिवार वापस लौटा तो कार की खिड़की का शीशा टूटा हुआ मिला। कार के अंदर रखा बैग गायब था, जिसमें करीब एक करोड़ रुपये के सोने के जेवरात और 30 हजार रुपये की नकदी रखी हुई थी। चोरी की जानकारी मिलते ही परिवार के होश उड़ गए।

यह भी पढ़ें -  आगरा: संभल जाइये... डायरिया के रूप में फिर आ रहा कोरोना, दूसरे राज्यों से आने वाले यात्रियों को लेकर अलर्ट

पीड़ित इकराम खान ने बताया कि लखनऊ स्थित उनके घर पर उस समय कोई मौजूद नहीं था, इसलिए सुरक्षा की दृष्टि से परिवार के सभी कीमती जेवरात अपने साथ लेकर चल रहे थे। उन्होंने आशंका जताई कि कार में महिलाओं के मौजूद होने और उनके पास सामान होने के कारण चोरों को कीमती वस्तुओं की जानकारी हो गई होगी।

घटना की सूचना मिलने पर नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस रेस्टोरेंट परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। अधिकारियों का कहना है कि फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here