Home उत्तर प्रदेश Unnao: नवीन गंगा पुल निर्माण के लिए मिश्रा घाट में बुलडोजर कार्रवाई...

Unnao: नवीन गंगा पुल निर्माण के लिए मिश्रा घाट में बुलडोजर कार्रवाई शुरू

0
125

Unnao : शुक्लागंज के मिश्रा घाट क्षेत्र में नवीन गंगा पुल निर्माण के लिए शनिवार से बुलडोजर कार्रवाई शुरू कर दी गई। पुल की जद में आ रहे 39 मकानों को हटाया जाना है। कार्रवाई की शुरुआत सरला देवी के मकान को ध्वस्त कर की गई। प्रशासन की मौजूदगी में ध्वस्तीकरण शांतिपूर्ण ढंग से कराया गया।

पुराने गंगा पुल से लगभग 50 मीटर की दूरी पर बनने वाले इस नए पुल का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। सेतु निगम की ओर से कानपुर की तरफ गंगा नदी में पिलर निर्माण का काम भी जारी है। अधिकारियों के अनुसार, यह पुल बनने के बाद कानपुर और उन्नाव के बीच यातायात व्यवस्था को बड़ी राहत मिलेगी।

यह भी पढ़ें -  हाईकोर्ट ने कहा : एक बार चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद पद खाली हुआ तो प्रतीक्षारत को नहीं मिल सकती नियुक्ति

ध्वस्तीकरण के दौरान कई मकान मालिकों ने स्वयं ही अपने घर खाली कर तोड़ना शुरू कर दिया, जबकि कुछ प्रभावित परिवारों ने पूरी मुआवजा राशि न मिलने का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई। उनका कहना है कि पर्याप्त मुआवजा मिलने से पहले मकान खाली करने का दबाव बनाया जा रहा है।

प्रशासन का कहना है कि सभी कार्रवाई निर्धारित प्रक्रिया और मुआवजा वितरण के नियमों के तहत की जा रही है। शेष चिन्हित मकानों पर भी आने वाले दिनों में ध्वस्तीकरण अभियान जारी रहेगा। प्रभावित परिवार अब मुआवजे और पुनर्वास की व्यवस्था को लेकर प्रशासन से उम्मीद लगाए हुए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here