Home अपराध दिल्ली के रोहिणी में निर्माणाधीन बिल्डिंग गिरी, मलबे में कई लोगों के...

दिल्ली के रोहिणी में निर्माणाधीन बिल्डिंग गिरी, मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका

0
59

नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली के रोहिणी सेक्टर 16 में एक निर्माणाधीन बिल्डिंग गिरने की खबर है। बिल्डिंग के मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है । दमकल की चार गाड़ियां मौके पर रवाना कर दी गई हैं। फायर ब्रिगेड ने बताया कि हादसे की सूचना शाम 4. 20 बजे मिली । तुरंत दमकल की टीम को मौके पर रवाना कर दिया गया।

वहीं बिल्डिंग गिरते ही स्थानीय लोग भी भारी संख्या में मौके पर जमा हो गए। स्थानीय लोगों ने भी राहत और बचाव का काम शुरू कर दिया। बता दें कि यह घटना ऐसे समय में हुई है जब राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाके में पिछले दो दिनों से भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग की ओर से अगले कुछ दिनों तक बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें -  तेलंगाना भारत का अफगानिस्तान है, के चंद्रशेखर राव तालिबान हैं: वाईएसआरटीपी प्रमुख वाईएस शर्मिला स्पार्क्स रो

फिलहाल हताहत होने वालों की संख्या का पता नहीं चल पाया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस वक्त यह हादसा हुआ उस वक्त कुछ लोग इस बिल्डिंग में थे। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here