Home उत्तर प्रदेश यूपी में मौसम की आंख मिचौली, कहीं बूंदाबांदी तो कहीं चटख धूप

यूपी में मौसम की आंख मिचौली, कहीं बूंदाबांदी तो कहीं चटख धूप

0
107

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में इस वक्त मौसम के अजब-गजब रंग हैं। झमाझम बारिश के बाद मानसून की रफ्तार धीमी पड़ती नजर आ रही है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में उमस भरी गर्मी का आलम है। कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी तो कहीं कुछ जिलों में भारी बारिश के आसार बने हैं। राजधानी लखनऊ में सुबह से ही चटख धूप खिली है। उमस के साथ गर्मी यहां आमजन को बेहाल करने लगी है।

मौसम विभाग के मुताबिक बीते 24 घंटों में मानसून सामान्य रहा। पश्चिमी यूपी के कुछ जिलों में हल्की-फुल्की और पूर्वी के कुछ हिस्सों में तेज बारिश हुई। 13 जुलाई-सोमवार को भी पश्चिमी यूपी में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी के आसार हैं। जबकि पूर्वी यूपी के सात जिलों में भारी बारिश होने का अनुमान है।

मौसम विभाग ने गोरखपुर, देवरिया, संत कबीरनगर, महाराजगंज, कुशीनगर, सिद्धार्थनगर और बलरामपुर में भारी बारिश की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। तराई के जनपद, बहराइच, लखीमपुर खीरी, श्रावस्ती, मऊ और बलिया में भी बादलों की गरज के साथ वज्रपात के साथ बारिश संभव है।

यह भी पढ़ें -  UP: घर में चल रही थीं शादी की तैयारी, दो दिन पहले प्रेमी संग फरार हुई दुल्हन; थाने में फूट-फूटकर रोया पिता

मौसम विभाग ने बरेली, पीलीभीत, रामपुर, सीतापुर में भी गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है। जौनपुर, अयोध्या, सुल्तानपुर, गोंडा, बिजनौर, सहारनपुर समेत आसपास के इलाकों में बौछारे पड़ सकती हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक आगामी 16 जुलाई तक मानसून की यही स्थिति रहेगी। इस दौरान तामपान में भी दो से चार डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोत्तरी दर्ज की जा सकती है। जाहिर है कि ऐसी स्थिति में गर्मी बढ़ेगी। बारिश के मौसम में उसम के साथ गर्मी थोड़ा तंग कर सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here