Home अपराध चेहल्लुम में बिरयानी की लूट, छीना-झपटी में कई लोगों को लगी चोट

चेहल्लुम में बिरयानी की लूट, छीना-झपटी में कई लोगों को लगी चोट

0
106

उत्तर प्रदेश में कानपुर के बिल्हौर थाना क्षेत्र अंतर्गत मकनपुर कर्बला में बीती रात चेहल्लुम के दौरान ताजिए ठंडे होने के दौरान बंट रही बिरयानी को लेकर जमकर लूट पाट हुई। बिरयानी की लूट पाट में कई लोगों को चोटें आईं। बिरयानी की छीना झपटी के दौरान कई युवकों को नाखून लगने से खरोचें भी आई हैं। बिरयानी लूट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला मकनपुर दरगाह शरीफ़ का है।

जानकारी के अनुसार, कानपुर के बिल्हौर तहसील क्षेत्र के मकनपुर कस्बे में कल देर रात हजरत इमाम हुसैन की याद में चेहल्लुम मनाया गया। चेहल्लुम के दौरान ताजिए एक तरफ ठंडे किए जा रहे थे और दूसरी तरफ बिरयानी की जमकर लूटपाट की जा रही थी।

नए युवकों की भीड़ अधिक होने के कारण प्रसाद के तौर पर बिरयानी वितरण कर रहे ताजिए कार्यकर्ता बिरयानी छोड़कर भागे और नए युवकों ने स्टैंड से जमीन पर बिरयानी की पूरी डेग गिरा दी और भीड़ पूरी तरह बिरयानी की डेग पर टूट पड़ी। बिरयानी की लूटपाट के दौरान एक दूसरे के कपड़े तो गंदे हुए दूसरी तरह कई लोगों के नाखून लगने से घायल हो गए। पास में खड़े कुछ लोगों ने बिरयानी की लूट का वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर डाल दिया। जो अब जमकर वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें -  मौसम विभाग ने यूपी-बिहार सहित कई राज्यों में झमाझम बारिश की जारी की चेतावनी

बता दें कि इस्लामी कलेंडर के पहले महीने ‘मुहर्रम’ के 10वें दिन पैगंबर मोहम्मद के नवासे इमाम हुसैन की शहादत हुई थी। इसके 40वें दिन चेहल्लुम मनाया जाता है। चेहल्लुम के मौके पर देश के कई इलाकों में मुस्लिम समुदाय के लोग ताज़िया जुलूस निकालते हैं। हर साल चेहल्लुम के मौके पर लाखों लोग ताजिया निकालते हैं। इस दौरान सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए जाते हैं और ट्रैफिक का डायवर्जन भी होता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here